Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली में जल संकट के बीच सियासी घमासान, आतिशी के अनशन पर भाजपा ने उठाए सवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 जून 2024 (12:00 IST)
delhi water crisis and Atishi fast: दिल्ली में पानी की कमी से हाहाकार मचा हुआ है। एक ओर लोग एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं तो दूसरी तरफ संकट से उबरने के प्रयासों पर सियासत हावी है। राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को लेकर दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का निश्चितकालीन अनशन दूसरे दिन, शनिवार को भी जारी है। इस बीच भाजपा ने आतिशी के अनशन पर भी सवाल उठा दिए। ALSO READ: दिल्ली जल संकट: हरियाणा से अधिक पानी की मांग के लिए आतिशी का पानी सत्याग्रह शुरू
 
इस बीच दिल्ली भाजपा ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में आतिशी के अनशन पर सवाल उठाए। पार्टी ने कहा, ये कौन सा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह है, जहां आतिशी लंच के समय और रात में AC कमरे में खाने और आराम करने चली जाती हैं! गजब का घोटाला चल रहा है।
<

ये कौन सा अनिश्चितकालीन सत्याग्रह है, जहां आतिशी लंच के समय और रात में AC कमरे में खाने और आराम करने चली जाती हैं !

गजब का घोटाला चल रहा है pic.twitter.com/vrXM0sbrP5

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 22, 2024 >दक्षिणी दिल्ली के भोगल में अपने ‘जल सत्याग्रह’ स्थल से एक वीडियो संदेश में आतिशी ने कहा कि जब तक हरियाणा दिल्ली वासियों के लिए और पानी नहीं छोड़ता, तब तक वह कुछ नहीं खाएंगी। उन्होंने कहा कि शहर में 28 लाख लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं।

मंत्री का अनिश्चितकालीन अनशन शुक्रवार को शुरू हुआ और उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा यमुना नदी में दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को हरियाणा ने 11 करोड़ गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) कम पानी छोड़ा।
 
जल मंत्री ने कहा कि दिल्ली को पानी के लिए पड़ोसी राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों से नदियों और नहरों के जरिए उसे 1,005 एमजीडी पानी मिलता है जिसमें से हरियाणा 613 ​​एमजीडी पानी मुहैया कराता है।
 
Edited by  : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

बरेली में 4 वर्ष की बच्‍ची की हत्या, ताई और तांत्रिक गिरफ्तार

श्रीश्री रविशंकर को फीजी का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

આગળનો લેખ
Show comments