Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में हुई बारिश, राजधानीवासियों को मिली भीषण गर्मी से राहत

न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

दिल्ली में हुई बारिश, राजधानीवासियों को मिली भीषण गर्मी से राहत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 21 जून 2024 (15:49 IST)
Rain in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश (Rain) होने से शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में सुबह से ही बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के लिए सामान्य तापमान है।

 
भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली : भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में सप्ताहांत के दौरान भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने का अनुमान जताया है, क्योंकि शनिवार और रविवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। आईएमडी ने शुक्रवार को दिल्ली के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था। दिल्ली में अधिकतम तापमान के करीब 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
 
दिल्ली में 5 दिनों में 50 लोगों के शव बरामद : एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार पिछले 5 दिनों में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से वंचित सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़े 50 लोगों के शव बरामद किए गए। हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उनकी मौत गर्मी से संबंधित बीमारियों के कारण हुई है या किसी अन्य वजह से।

 
AQI 173 दर्ज किया गया : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में दोपहर 1 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 दर्ज किया गया, जो कि 'मध्यम' श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

दिल्ली जल संकट: हरियाणा से अधिक पानी की मांग के लिए आतिशी का पानी सत्याग्रह शुरू