Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Weather Predict: दिल्ली में बढ़ी ठंड, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में बारिश के आसार

Weather Predict: दिल्ली में बढ़ी ठंड, आंध्रप्रदेश और ओडिशा में बारिश के आसार
, शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020 (11:49 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह की शुरुआत ठंडे मौसम के साथ हुई। न्यूनतम तापमान सामान्य के मुकाबले 3 डिग्री कम 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सापेक्ष आर्द्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 97 प्रतिशत दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इस बीच दिल्ली में वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) सूचकांक 265, फरीदाबाद में 247, गाजियाबाद में 297, ग्रेटर नोएडा में 306, गुड़गांव में 212 और नोएडा में 267 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 201-300 के बीच के एक्यूआई को 'खराब', 301-400 को 'बहुत खराब' तथा 401-500 को 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है।
 
सबसे ठंडा शहर करनाल रहा : हरियाणा का करनाल शुक्रवार को देश के मैदानी भागों में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। टॉप टेन की सूची में पंजाब के अलावा हरियाणा और राजस्थान के शहर भी शामिल हैं।
webdunia
सर्द हवाओं से शिवपुरी में बढ़ी ठंड : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक बार फिर आसमान पर बादल छाए रहने तथा धूप के देर से निकलने के साथ ही ठंड हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हुआ है।
 
आंध्रप्रदेश और ओडिशा में बरसात : उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा के कुछ जिलों में बीते 2-3 दिनों बारिश हो रही है। इस दौरान मुख्य रूप से हल्की बारिश हो रही है। हालांकि कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है।
 
स्काईमेट के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बुधवार सुबह 8.30 बजे से बीते 24 घंटों के दौरान कलिंगापट्टनम में 39 मिमी बारिश दर्ज की गई। कटक में 14 मिमी, भुवनेश्वर में 2 मिमी, गोपालपुर में 5 मिमी, पुरी में 6 मिमी और चांदबाली में 6 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई।
 
स्काईमेट के अनुसार बंगाल की खाड़ी पर बने विपरीत चक्रवाती क्षेत्र के चलते तटीय आंध्रप्रदेश और ओडिशा समेत मध्यभारत के भागों में नमी बढ़ रही है। इसके अलावा झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा भी बन गई है जिससे इन भागों में हो रही वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार जिले में एक बार फिर तापमान में गिरावट हुई जिसके चलते ठंड में हल्का इजाफा हुआ है। हालांकि शुक्रवार सुबह से आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं जिसके चलते हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
 
आने वाले कुछ दिनों तक यहां ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। जिले में बार-बार बदलते मौसम के चलते पिछले कुछ दिनों में सर्दी, जुकाम व खांसी के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बड़ी खबर, SBI ने 11 माह में 9वीं बार घटाई MCLR