Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

दिल्ली नगर निगम चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

Webdunia
मंगलवार, 8 जून 2021 (14:44 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के तीन नगर निगम के विभिन्न पदों के लिए मंगलवार को भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। भाजपा को तीनों नगर निगम में बहुमत हासिल है।

भाजपा के प्रदश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इनमें राजा इकबाल सिंह, मुकेश सुर्यान और श्याम सुंदर अग्रवाल को क्रमश उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली के मेयर के पद के लिए नामित किया गया है। तीन नगर निगम के विभिन्न पदों के लिए 16 जून को चुनाव होंगे। नामंकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 8 जून है।

भाजपा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) के लिए अर्चना दिलीप सिंह को डिप्टी मेयर, जोगीराम जैन को अध्यक्ष, (स्थायी समिति), विजय कुमार भगत को उपाध्यक्ष (स्थायी समिति) और छैल बिहारी गिस्वामी को सदन के नेता के पद के लिए नामित किया है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के लिए पवन शर्मा को डिप्टी मेयर, कर्नल (सेवानिवृत्त) बीके ओबेरॉय को अध्यक्ष, (स्थायी समिति), पुनम भाटी को उपाध्यक्ष, (स्थायी समिति) और इंद्रजीत सहरावत को सदन के नेता के पद के लिए नामित किया। वहीं, पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के लिए किरण व्याध को डिप्टी मेयर, वीर सिंह पवार को अध्यक्ष, (स्थायी समिति), दीपक मल्होत्रा को उपाध्यक्ष, (स्थायी समिति) और सत्यपाल सिंह को सदन के नेता के पद के लिए नामित किया है।

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण उत्पन्न हुई स्थितियों को देखते हुए चुनाव की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है। कोविड-19 के कारण पिछले साल भी मेयर के चुनाव में देरी हुई थी। 2022 में नगर निकाय के मौजूदा कार्यकाल के लिए पूरा होने से पहले आखिरी बार इन पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप को सता रहा है तीसरे विश्व युद्ध का खतरा, कमला हैरिस पर किया बड़ा हमला

पीएम मोदी ने की डिजिटल अरेस्ट की चर्चा, बताया कैसे करें सुरक्षा?

live : बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, संजय राउत ने रेलमंत्री पर उठाए सवाल

दिवाली से पहले बांद्रा रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भीड़, भगदड़ में 9 घायल

दिवाली से पहले 400 पार पहुंचा AQI, दिल्ली में प्रदूषण की स्‍थिति गंभीर

આગળનો લેખ
Show comments