Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

बजट में हीरा सस्ता और आटा हुआ महंगा : गौरव वल्लभ

Webdunia
बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (20:34 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस बजट में देश के बड़े तबके की अनदेखी की गई है तथा हीरा सस्ता और आटा महंगा कर दिया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कर प्रणाली को लेकर असमंजस में नजर आती है, क्योंकि दुनिया के किसी देश में दो तरह की कर प्रणाली नहीं है। वल्लभ ने कहा, यह बड़ी हैरानी की बात है कि पूरे बजट में बेरोजगारी, गरीबी, आर्थिक असमानता की बात नहीं की गई है। इससे सरकार की प्राथमिकता का पता चलता है।

कांग्रेस नेता ने कहा, यह सरकार दो कर प्रणाली की बात कर रही है। लगता है कि वो पूरी तरह से असमंजस में है। दुनिया के किसी देश में दो कर प्रणाली नहीं है। वल्लभ ने आरोप लगाया, इस बजट का सार यह है कि इसमें हीरा सस्ता किया गया है और आटा महंगा किया गया है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और अन्य कई जरूरी खाद्य वस्तुओं की कीमतों में कमी को लेकर भी कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments