Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Weather alert : नए साल में बढ़ेगी ठंड, शीतलहर का भी अनुमान

Webdunia
सोमवार, 28 दिसंबर 2020 (13:51 IST)
नई दिल्ली। हिमालय से ठंडी हवाओं के मैदानी इलाकों की ओर बढ़ने के कारण दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले चार दिनों तक शीत लहर चलने का पूर्वानुमान है।
 
मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तामपान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को तामपान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि नए साल की पूर्व संध्या पर तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
 
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ‘छिट-पूट से लेकर अच्छी खासी’ बर्फबारी हो सकती है।
 
उन्होंने बताया कि पश्चिमी हिमालय से चलने वाली ठंडी तथा शुष्क उत्तरी एवं उत्तरी पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर भारत में तापमान में तीन से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।
 
आईएमडी ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर चल सकती है। क्षेत्र में कुछ स्थानों पर जमा देने वाली ठंड होने और घना कोहरा छाने का भी पूर्वानुमान है।
 
अधिकारियों ने बताया कि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहता है, तो आईएमडी शीतलहर की घोषणा कर देता है। दिल्ली में पिछले रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में अभी तक का सबसे कम तापमान है।
ALSO READ: Weather update : मौसम विभाग ने उत्तर भारत के इन राज्यों में दी शीतलहर की चेतावनी
पंजाब-हरियाणा में बढ़ी ठंड : दूसरी ओर, दिल्ली से लगे पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में देर रात बारिश के बाद ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, फरीदकोट, आदमपुर और हलवारा समेत कई स्थानों पर कोहरा छाए रहने से सुबह में दृश्यता घट गई। अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने के कारण ठिठुरन बढ़ बढ़ गई है। 
 
पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि लुधियाना में तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल, रोहतक, सिरसा, भिवानी और अंबाला में क्रमश: 3.6 डिग्री, 3.2 डिग्री, 3.2 डिग्री, 4.5 डिग्री और 5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
 
दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक देर रात चंडीगढ़ में 4.3 मिलीमीटर, अंबाला में 4.5 मिलीमीटर, अमृतसर में 4.2 मिलीमीटर, लुधियाना में 1.6 मिलीमीटर, पटियाला में 2.2 मिलीमीटर, पठानकोट में 1.4 मिलीमीटर और गुरदासपुर में 4.5 मिलीमीटर बारिश हुई। 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments