Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

चंपई सोरेन के भाजपा में आने पर शिवराज बोले, टाइगर जिंदा है

Webdunia
शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 (19:51 IST)
Champai Soren joins BJP: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को एक समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा, ‘टाइगर जिंदा है’। सोरेन को झारखंड में ‘कोल्हान टाइगर’ के रूप में जाना जाता है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो (झामुमो) शिबू सोरेन के साथ झारखंड निर्माण के लिए किए गए आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
 
झामुमो के पूर्व नेता चंपई सोरेन शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। दो दिन पहले उन्होंने झामुमो की मौजूदा कार्यशैली से असंतुष्ट होने और ‘कटु अपमान’ का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। शिवराज ने कहा कि चंपई सोरेन ने झारखंड के निर्माण के लिए बहुत कठिन लड़ाई लड़ी और उनके प्रयासों के कारण ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राज्य बनाया। ALSO READ: पीएम मोदी की राह पर शिवराज, हर माह करेंगे किसान की बात
 
उन्होंने कहा कि चंपई ने झामुमो को माली की तरह सींचा, लेकिन उनके साथ सौतेला व्यवहार किया गया। चौहान ने कहा कि जब चंपई झारखंड के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने बिचौलियों के खिलाफ कड़े फैसले लिए। इससे झामुमो नाराज हो गया और उसने उन्हें अपमानित करना शुरू कर दिया। वह झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करने का प्रयास कर रहे थे। ALSO READ: शिवराज की राज्यसभा में अपील, किसानों को वोट बैंक मानना बंद करें सभी राजनीतिक दल
 
उन्होंने कहा कि भाजपा और चंपई ने यह संकल्प लिया है कि झारखंड और यहां की जनता का अब और अपमान नहीं होने दिया जाएगा। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए चौहान ने कहा कि झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि झामुमो नीत भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा और चुनाव के बाद झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments