Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

क्या BJP में शामिल होंगे Champai Soren, झारखंड के पूर्व CM का आया जवाब

क्या BJP में शामिल होंगे Champai Soren, झारखंड के पूर्व CM का आया जवाब
रांची , शनिवार, 17 अगस्त 2024 (23:49 IST)
झामुमो नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को कहा कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने की अटकलों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मीडिया की कुछ खबरों में शुक्रवार को दावा किया गया कि चंपई सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। जमशेदपुर रवाना होने से पहले चंपई ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे ऐसी अटकलों और खबरों के बारे में कुछ नहीं पता... मैं जहां हूं, वहीं हूं...।’’
चंपई सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम के साथ उनकी मुलाकात एक नियमित मामला था। चंपई ने कहा, ‘‘उन्होंने (हेम्ब्रम) मुझसे मुलाकात की, लेकिन हमारी चर्चा सामान्य थी।’’
 
हेम्ब्रम कथित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। हेम्ब्रम को हाल में दल-बदल विरोधी कानून के तहत झामुमो विधायक के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मध्य प्रदेश : UNICEF ने की CM मोहन यादव के काम की सराहना