Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पाकिस्तान ने बालाकोट, कृष्णा घाटी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाकिस्तान ने बालाकोट, कृष्णा घाटी में किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
, बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (21:06 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और बालाकोट सेक्टरों में मंगलवार रात गोलीबारी की। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोग इस घटना से दहशत में आ गए।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया। गोलीबारी ने सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में घबराहट पैदा कर दी।

पाकिस्तानी सेना ने इस साल अब तक 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिनमें 21 भारतीय की मौत हो गई है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

देशदुनिया की टॉप 20 खबरों को जानिए एक नजर में