Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

CBI के नए अंतरिम निदेशक एम. नागेश्वर राव के बारे में पांच बातें

Webdunia
बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (11:28 IST)
सीबीआई में घूसकांड सामने आने के बाद प्रमुख आलोक वर्मा और स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को छुट्टी पर भेज दिया गया है। दोनों अफसरों को छुट्टी पर भेजे जाने के बाद उनके सीबीआई मुख्यालय स्थित दफ्तरों को सील कर दिया गया है। ज्वाइंट डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव को सीबीआई का अंतरिम निदेशक बनाया गया है।


- नागेश्वर राव 1986 में आईपीएस बने। वे ओडिशा कैडर के अधिकारी हैं। नागेश्वर राव साल 2016 में सीबीआई में आए। यहां वे बतौर संयुक्त निदेशक कार्य कर रहे थे। अब सीबीआई के नंबर 1 और नंबर 2 की लड़ाई के बीच उन्हें अंतरिम निदेशक बनाया गया है।

- एम. नागेश्वर राव मूल रूप से तेलंगाना के वारंगल के रहने वाले हैं। राव ने ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री में परास्नातक की पढ़ाई की है। वे आईआईटी मद्रास में भी पढ़ चुके हैं। आईआईटी से शोध करने के दौरान वे सिविल की तैयारी भी कर रहे थे।

- एम. नागेश्वर राव को तेजतर्रार और सख्त अधिकारी माना जाता है। ओडिशा में अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान ही उन्होंने अवैध खनन के लिए बदनाम तलचर में अपराध पर लगाम लगाकर पहचान बनाई।

-  नागेश्वर राव को मणिपुर में विद्रोही गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए भी जाना जाता है। यहां सीआरपीएफ के डीआईजी (ऑपरेशंस) के रूप में उन्होंने विद्रोहियों की कमर तोड़ दी।

- पश्चिम बंगाल और ओडिशा में चिटफंड घोटाले की जांच करने वाले नागेश्वर राव को राष्ट्रपति पुरस्कार, ओडिशा राज्यपाल मेडल और स्पेशल ड्यूटी मेडल जैसे पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments