Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हमले के एक माह बाद फिर बंगाल दौरे पर जेपी नड्डा, किसानों को लुभाने के लिए भाजपा का नया प्लान

Webdunia
शनिवार, 9 जनवरी 2021 (08:50 IST)
कोलकाता। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने काफिले पर हुए हमले के करीब एक महीने बाद एक बार फिर एक दिन के पश्चिम बंगाल दौरे पर आ रहे हैं। वे भाजपा के लिए किसानों को लुभाने के लिए आज पश्चिम बंगाल के बर्धमान और कटवा का दौरा करेंगे।
 
नड्डा बर्दवान में किसानों को संबोधित करने के बाद राज्य में 'घर-घर जाकर चावल संग्रहण अभियान' की शुरुआत भी करेंगे। इसके तहत वे किसानों के घरों से चावल एकत्र करेंगे और उन्हें नए कानून के लाभ के बारे में बताएंगे।
 
'घर-घर जाकर चावल संग्रहण अभियान' को लेकर भाजपा ने काफी तैयारियां की है। किसानों से एक-एक मुट्ठी चावल संग्रह करने के पीछे भाजपा की योजना राज्य के 73 लाख ग्रामीणों तक पहुंचना है।
 
जानिए क्या है नड्डा का कार्यक्रम : 
-भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज सुबह 11 बजे दिल्ली से काजी नजरुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे यहां से हेलीकॉप्टर से कटवा के लिए निकलेंगे।
-सुबह 11.40 जगदानन्दपुर गांव में राधा गोविंद मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे
-नड्डा सुबह 11.50 से 12.45 बजे तक जगदानन्दपुर गांव में कृषक सुरक्षा ग्राम सभा को संबोधित करेंगे
-इसके बाद वे जगदानन्दपुर गांव में लोगों के घरों से एक मुट्ठी चावल इकट्ठा करेंगे
-दोपहर 1 से 1.40 बजे तक नड्डा एक किसान के घर भोजन करेंगे।
-दोपहर 1.45 बजे भाजपा अध्यक्ष कटवा हेलीपैड से बर्धमान के लिए निकलेंगे और दोपहर 2.05 बजे बर्धमान हैलीपैड पहुंचेंगे।
-दोपहर 2.10 से 2.20 बजे के बीच बर्धमान जिला बीजेपी दफ्तर पहुंचेंगे।
-दोपहर 3.05 से 3.10 बजे तक सर्वमंगला मंदिर में दर्शन में करेंगे
-दोपहर 3.20 से शाम 4.30 बजे तक बर्धमान में रोड शो करेंगे। रोड शो बर्धमान क्लॉक टावर से शुरु होगा और लॉर्ड कर्ज़न गेट पर खत्म होगा।
-शाम 5.30 बजे सिनक्लेयर रिजॉर्ट पर प्रेस कांफ्रेंस करेंगे, इसके बाद यहीं वे कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे।
-नड्डा रात 9.15 बजे दिल्ली के लिए निकलेंगे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments