Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भाजपा ने हिमाचल उपचुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अयोग्य विधायकों को बनाया उम्मीदवार

Webdunia
मंगलवार, 26 मार्च 2024 (14:47 IST)
Assembly by election news: भाजपा ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी ने हाल ही में अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। पिछले दिनों इन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
 
कांग्रेस सहित अन्य दलों से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को पार्टी ने गुजरात में उम्मीदवार बनाया है। इनमें 4 कांग्रेस के हैं। इन सभी के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव आवश्यक हो गया था।
 
अब सभी भाजपा उम्मीदवार : हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल और स्पीति), राजिंदर राणा (सुजानपुर), इंद्रदत्त लखनपाल (बड़सर), चैतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलेहर) को अपना उम्मीदवार बनाया है।
 
कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को पार्टी व्हिप की अवहेलना करने के लिए अयोग्य ठहराया गया था। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था। इस वजह से राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
<

भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने विभिन्न राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा उप-चुनाव 2024 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की। pic.twitter.com/ajz76QfIdd

— BJP (@BJP4India) March 26, 2024 >
अर्जुन को भी टिकट : गुजरात में भाजपा ने अर्जुन मोधवाडिया, चतुरसिंह चावड़ा और अरविंद लाडानी को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने सिक्किम विधानसभा की 9 सीटों के अलावा पश्चिम बंगाल की दो और कर्नाटक की एक सीट पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
 
सिक्किम में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ ही होते हैं। भाजपा ने हाल ही में राज्य के सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

सम्बंधित जानकारी

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

cyclone dana : पश्चिम बंगाल-ओडिशा की तरफ तेजी से बढ़ रहा चक्रवात 'दाना', 5 राज्यों में NDRF की 56 टीम तैनात, 150 ट्रेनें रद्द

Jharkhand Election : झारखंड मुक्ति मोर्चा की दूसरी सूची जारी, रांची से चुनाव लड़ेंगी महुआ माजी

सार्वजनिक बयान देकर नियमों का किया उल्लंघन, विपक्ष ने जगदंबिका पाल पर लगाया आरोप

रीवा रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में 31 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव, बोले CM डॉ. मोहन यादव, उपलब्ध संसाधनों हीरे की तरह तराशेंगे

આગળનો લેખ
Show comments