Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

सरकार आई तो भाजपा के 'भ्रष्ट' लोग बेल पर नहीं, जेल में होंगे : कांग्रेस

सरकार आई तो भाजपा के 'भ्रष्ट' लोग बेल पर नहीं, जेल में होंगे : कांग्रेस
, शनिवार, 7 जुलाई 2018 (20:14 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि उसकी सरकार आने पर भ्रष्टाचार में शामिल भाजपा के लोग 'बेल' पर नहीं, बल्कि जेल में होंगे।

 
 
पार्टी प्रवक्ता आरपीएन सिंह ने कहा कि जीएसपीसी (गुजरात स्टेट पेट्रोलियम  कॉर्पोरेशन) में हजारों करोड़ रुपए के घोटाले की बात आई। अमित शाह के पुत्र ने क्या किया, वह सबको पता है। इस सरकार के कई मंत्रियों के बारे में हमने भ्रष्टाचार का खुलासा किया। किसी के खिलाफ भी प्रधानमंत्री ने जांच तक नहीं कराई।
 
उन्होंने कहा कि जिस दिन हमारी सरकार आएगी, भ्रष्टाचार के इन सभी मामलों की जांच कराई जाएगी। उसके बाद जो भ्रष्ट मिलेंगे, वो बेल पर नहीं रहेंगे बल्कि जेल में होंगे। सिंह ने दावा किया कि पिछले 4 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों को ट्रैक्टर से बैलगाड़ी पर लाने का काम किया है।
 
दरअसल, इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए शनिवार को कहा था कि लोग कांग्रेस पार्टी को इन दिनों 'बैलगाड़ी' के नाम से पुकारने लगे हैं, क्योंकि वर्तमान समय में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री जमानत (बेल) पर बाहर हैं। आरपीएन सिंह ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की शनिवार की रैली के लिए सरकार के करोड़ों रुपए खर्च किए गए और किसानों को इसमें शामिल होने से रोका गया।
 
प्रधानमंत्री की ओर से कुछ विकास परियोजनाओं की घोषणा किए जाने के संदर्भ में सिंह ने कहा कि चुनाव से कुछ महीने पहले ही उन्हें राजस्थान की समस्याओं की याद आई है। उन्होंने कई योजनाओं का ऐलान किया, लेकिन उनको पूरा करने की तारीख नहीं बताई। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

टोकियो के बाहर आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं