Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

केरल की 'बुलबुल' ने की राम नाम जपने की अपील, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 16 जनवरी 2024 (17:43 IST)
अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दौरान लोगों से भगवान राम का नाम जपने की एक वीडियो अपील जारी करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पार्श्वगायिका के. एस. चित्रा कुछ लोगों के निशाने पर आ गयी हैं।
 
पिछले दो दिन से सोशल मीडिया मंचों पर एक वीडियो नजर आ रहा है जिसमें मशहूर गायिका चित्रा (60) ने सभी से (22 जनवरी को) प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान साढ़े 12 बजे ‘श्री राम, जय राम, जय जय राम’ जपने का आह्वान किया है।
 
उन्होंने लोगों से इस मौके पर उस दिन शाम के समय अपने घरों में पांच दीये जलाने का भी आह्वान किया है।
 
गायिका ने अपना संदेश संस्कृत श्लोक ‘लोक समस्त सुखिनो भवंतु’ के साथ समाप्त किया है। इसका मतलब होता है कि ईश्वर सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे।
 
लेकिन गायिका का यह वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर एक वर्ग को पसंद नहीं आया जिसने इस आह्वान को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की है।
ALSO READ: PM नरेंद्र मोदी की राम भक्ति, वीरभद्र मंदिर में गाया श्री राम-जय राम भजन
कई लोगों ने महसूस किया है कि उन्हें पूरी तरह राममंदिर के पक्ष में नहीं जाना चाहिए था, जबकि कुछ लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने ऐसा संदेश देकर राजनीतिक रूप से पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया है।
 
हालांकि सोशल मीडिया पर ऐसे भी लोग हैं जिन्होंने यह कहते हुए उनका समर्थन किया कि उन्हें अपनी राय व्यक्त करने का हक और आजादी है।
 
इस विवाद में चित्रा के समर्थन में खुलकर सामने आये मशहूर गायक जी वेणुगोपाल ने कहा कि ऑनलाइन टिप्पणियों ने उनका अपमान किया है जो दुखद है।
 
अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने आलोचकों से अनुरोध किया कि यदि उनके विचार चित्रा की राय से नहीं मिलते हैं तो वे उन्हें माफ करें।
 
सोशल मीडिया पर चित्रा पर हमले से पहले अभिनेत्री शोभना की त्रिशूर में हाल में महिला सशक्तीकरण पर भाजपा के एक कार्यक्रम में भाग लेने पर कुछ लोगों ने कड़ी आलोचना की थी। इस कार्यक्रम में शोभना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मंच साझा किया था।
 
केरल की ‘वनमबाड़ी’ (बुलबुल) नाम से मशहूर चित्रा ने कई भाषाओं में गाने गाये हैं तथा उन्हें कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

जम्मू कश्मीर में फिर मजदूर पर फायरिंग, क्यों निशाने पर हैं दूसरे राज्य के लोग?

मणिपुर में 11 साल की लड़की से छेड़छाड़ के बाद तनाव, तुइबोंग में कर्फ्यू के बीच हिंसा

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

આગળનો લેખ
Show comments