Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

हिमंता बिस्वा सरमा की राहुल गांधी को चुनौती, क्या शरद पवार से पूछ पाएंगे अडाणी पर सवाल?

Webdunia
गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 (09:57 IST)
Assam CM challenges Rahul Gandhi on Sharad Pawar: असम के मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से NCP प्रमुख शरद पवार के खिलाफ ट्वीट करने की चुनौती दी। शरद पवार ने हाल ही में अडाणी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडाणी से मुलाकात की थी। 
 
हिमंत बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कुछ दिन पहले शरद पवार जी और गौतम अडाणी मिले थे। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि शरद पवार के खिलाफ एक ट्वीट करके दिखायें। क्या वे पूछ पाएंगे की शरद पवार और अडाणी में क्या संबंध है?
 
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि हम अडाणी के दोस्त हैं जबकि मैं उन्हें जानता तक नहीं हूं। पूर्वोत्तर के लोगों को अडाणी, अंबानी और टाटा तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा। हम वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
 
राहुल गांधी ने हाल ही में अपने एक ट्वीट में हिमंत बिस्वा सरमा, गुलाम नबी आजाद जैसे कुछ पूर्व कांग्रेस नेताओं का नाम अडाणी से जोड़ा था। उन्होंने लिखा था कि ये सच छुपाते हैं, इसलिए रोजाना लोगों को गुमराह करते हैं। इस पर हिमंता बिस्वा सरमा ने उन पर मानहानि का मामला दर्ज करने की धमकी दी थी। 
 
गौरतलब है कि उद्योगपति गौतम अडाणी ने 20 अप्रैल को मुंबई में राकांपा प्रमुख शरद पवार के आवास पर उनसे मुलाकात की। यह मुलाकात पवार के हालिया बयान के बाद हुई है जिसमें उन्होंने कहा था कि वे हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह पर लगाए गए आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन उच्चतम न्यायालय की समिति जांच के लिए अधिक उपयोगी और प्रभावी होगी।
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र में कांग्रेस महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा है। इसमें शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के साथ ही शरद पवार की राकांपा भी शामिल है।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments