Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज

दिल्ली में AQI खराब श्रेणी में दर्ज, आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 16 मई 2024 (11:44 IST)
AQI recorded in poor category in Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में गुरुवार को सुबह न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। दिल्ली में सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 53 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में दिन के समय आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है।

 
तापमान 42 डिग्री सेल्सियस : उन्होंने बताया कि शहर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

 
एक्यूआई का स्तर : एक्यूआई शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है तथा 500 से अधिक एक्यूआई 'अत्यधिक गंभीर' श्रेणी में आता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ