Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

केजरीवाल का दावा, भाजपा जीती तो सीएम नहीं रहेंगे योगी आदित्यनाथ

kejriwal akhilesh yadav press confrence

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 16 मई 2024 (11:30 IST)
arvind kejriwal in Uttar Pradesh : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भाजपा यदि लोकसभा चुनाव के बाद फिर से केंद्र की सत्ता में आई तो योगी आदित्यनाथ को 2 से 3 माह के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा दिया जाएगा।
 
केजरीवाल ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने लिए नहीं, बल्कि अमित शाह को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर भाजपा सत्ता में आई तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हटा दिया जाएगा।
 
केजरीवाल ने बताई 4 खास बात : आप नेता ने दावा किया कि इस बार नरेंद्र मोदी अपने लिए नहीं बल्कि अमित शाह के लिए वोट मांग रहे हैं। अगर इस बार बीजेपी चुनाव जीत जाती है तो ये लोग 2-3 महीने में योगी आदित्यनाथ को सीएम पद से हटा देंगे। इन लोगों की पूरी तैयारी है कि चुनाव जीतकर SC/ST और OBC का आरक्षण पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। 4 जून को INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
 
अमित शाह बनेंगे पीएम : उन्होंने कहा कि जब 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने खुद एक नियम बनाया था कि 75 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को भाजपा के संगठन में और पार्टी की सरकारों में किसी भी पद पर नहीं रखा जायेगा। इस नियम के तहत सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी को रिटायर किया गया। इसके बाद तमाम नेताओं को रिटायर किया गया। इसी नियम के तहत मोदी प्रधानमंत्री पद छोड़कर अमित शाह को इस पद पर बैठाएंगे। 
 
पिछले कुछ समय से इन्होंने हल्ला मचाया हुआ था 400 पार सीटें चाहिये। ये लोग कहते थे कि मोदी जी कुछ बड़ा काम करना चाहते हैं। लोगों ने अंदर से पता कराया तो मालूम हुआ कि ये लोग आरक्षण खत्म करना चाहते हैं।
 
भाजपा के खिलाफ माहौल : उन्होंने कहा कि RSS और BJP शुरू से ही आरक्षण के खिलाफ रही हैं। ये लोग संविधान को तार-तार करना चाहते हैं। अब पूरे देश में इनके खिलाफ माहौल बन चुका है। UP, हरियाणा, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब आर महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में इनकी सीटें कम हो रही हैं।
 
क्या बोले अखिलेश : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले चार चरणों में भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि BJP के आंसुओं की नदी उफान पर है 
 
सपा नेता ने कहा कि BJP जो 400 पार का नारा दे रही थी, अब वो 143 सीटों पर ही जीत मानकर चल रही है। ये लोग यूपी, दिल्ली और पंजाब की सीटों में ही उलझकर रह जाएंगे। अब हमें रोटी, कपड़ा और मकान की लड़ाई से पहले संविधान बचाने की लड़ाई लड़नी है। अगर बाबा साहब का संविधान बचेगा तभी देश बचेगा।
 
उन्होंने कहा कि संविधान बदलने की बीजेपी की साजिश को आम लोग समझ गये हैं और इस बार बीजेपी को सबसे बड़ी हार मिलने वाली है। इसके बाद ये लोग झूठ का विश्वविद्यालय खोलेंगे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

BJP ने EC से की राहुल गांधी की शिकायत, सैनिकों पर दिया था बयान