Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी आज, मुंबई पहुंचे दिग्गज

anant radhika wedding

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 (09:29 IST)
Anant-Radhika Wedding : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी और बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट की शादी आज मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।
 
इस शाही शादी ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, बोरिस जॉनसन, सैमसंग के सीईओ हान जोंग, WWE सुपरस्टार जॉन सीना, फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम समेत देश-विदेश से कई दिग्गज हस्तियां समारोह में शामिल हो रहे हैं।
 
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हॉलीवुड स्टार किम कार्दशियन अपनी बहन ख्लो कार्दशियन के साथ मुंबई पहुंच गई हैं। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोन्स के साथ मुंबई पहुंचीं।
 
मेहमानों को मुंबई लाने के लिए 3 फाल्कन जेट समेत 100 प्राइवेट जेट लगाए गए हैं। मेहमानों के लिए आईटीसी, ताज समेत सभी बड़े होटल बुक कर लिए गए हैं। मुंबई पुलिस ने बीकेसी के लिए ट्रैफिक एडवायजरी भी जारी की है।
 
शादी की थीम बनारस के यशोगान पर रखी गई है। बनारस की परंपरा, धार्मिकता, संस्कृति, कला शिल्प और व्यंजनों के लिए इसे सेलिब्रेट किया जाएगा। बारात के बाद रात 8 बजे वरमाला की रस्म होगी। लग्न, फेरे और सिंदूर दान की रस्म रात 9.30 बजे बाद होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

नेपाल में भूस्खलन, त्रिशूली नदी में बहीं 2 बसें, 63 यात्री थे सवार