Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

amit shah in bengal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 27 अक्टूबर 2024 (14:07 IST)
Amit shah in bengal : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश से सीमा पार घुसपैठ बंद होने पर ही पश्चिम बंगाल में शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होंने दावा किया कि अगर भाजपा 2026 में पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो पड़ोसी देश से अवैध आव्रजन रोका जाएगा।
 
पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर पेट्रापोल भू पत्तन पर एक नए यात्री टर्मिनल भवन और एक मैत्री द्वार के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार की आलोचना की और राज्य के लोगों से 2026 में राजनीतिक बदलाव लाने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति स्थापित करने में भू पत्तन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब सीमा पार लोगों की वैध आवाजाही की कोई गुंजाइश नहीं होती है, तो आवाजाही के अवैध तरीके सामने आते हैं, जिसका असर देश की शांति पर पड़ता है। मैं बंगाल के लोगों से आग्रह करता हूं कि 2026 में परिवर्तन लाएं और हम घुसपैठ रोकेंगे तथा शांति स्थापित करेंगे।
 
शाह ने कहा कि घुसपैठ रुकने पर ही बंगाल में शांति आ सकती है...दोनों देशों के बीच संबंध तथा संपर्क सुधारने में भूमि बंदरगाह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे दोनों देशों के बीच व्यापार संबंध भी बढ़ाते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार