Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

Arvind Kejriwal

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (18:23 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को अपने संयोजक अरविंद केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर उन्हें कुछ भी हुआ तो इसके लिए भाजपा जिम्मेदार होगी। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया, घटना में पुलिस की मिलीभगत साफ तौर पर केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश को दर्शाती है।
आप नेताओं ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी में पदयात्रा के दौरान केजरीवाल पर भाजपा के गुंडों ने हमला किया। आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आरोप लगाया, घटना में पुलिस की मिलीभगत साफ तौर पर केजरीवाल की हत्या की गहरी साजिश को दर्शाती है। भाजपा उनकी जान की दुश्मन बन गई है।
सिंह के आरोपों पर पुलिस या भाजपा की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। आप नेता ने कहा कि विकासपुरी की घटना के बावजूद केजरीवाल तय कार्यक्रम के अनुसार पदयात्रा अभियान जारी रखेंगे। जब उनसे पूछा गया कि पार्टी ने इस घटना के संबंध में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो सिंह ने कहा कि अगर पुलिस निष्पक्ष होती और उसके अधिकारी हमलावरों के समूह को रोकने के लिए कुछ करते तो यह घटना नहीं होती।
उन्होंने दावा किया कि हमलावर भाजपा की युवा शाखा के थे। आप नेता ने कहा कि पुलिस घटना का संज्ञान लेकर जांच कर सकती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए कानूनी सलाह ले रही है। आप सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता केजरीवाल पर हमला करने वालों का समर्थन कर रहे हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Delhi Pollution : वायु प्रदूषण पर मंत्री गोपाल राय ने चेताया, केंद्र और राज्‍य सरकार से की यह अपील