Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, इस तरह जीतेंगे 2019 का चुनाव

Webdunia
शनिवार, 12 जनवरी 2019 (18:02 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को एक बार फिर जोर दे कर कहा कि देश की सुरक्षा, विकास और गौरव के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी है और इसके लिए चाहे जितने दल एकजुट होना चाहें, एकजुट हो जाएं, भाजपा जीत दर्ज करेगी। शाह ने कहा कि भाजपा मुकाबले को तैयार है और भाजपा को 2019 में विजय प्राप्त करनी ही है। 
 
अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा, 'सत्ता और स्वार्थ के गठजोड़ में जितने लोग इकट्ठा होना चाहते हैं वो एक साथ आ जाएं, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोदी जी के नेतृत्व में 50% तक की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं।'
 
उन्होंने कहा कि देशभर में छोटी-छोटी पार्टियों ने भाजपा का साथ देने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हमने सभी दलों को एकत्रित किया है। ये सभी नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास यज्ञ में समिधा डालने को तैयार हैं।
 
शाह ने कहा कि यहां से जाने के बाद हम सभी के लिए एक ही मंत्र है कि 2019 में भाजपा को विजयी बनाएं और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रचंड बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनाएं। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव देश की सुरक्षा, देश के विकास और देश के गौरव का चुनाव है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि परिवारवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण जैसे तीनों नासूर भारतीय राजनीति में कांग्रेस का योगदान हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम देश को इन तीनों नासूरों से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़े हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को एक-एक वोटर के साथ मिलकर जनसंपर्क का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा, विकास और गौरव के लिए 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का जीतना जरूरी है और इसके लिए चाहे जितने दल एकजुट होना चाहे, एकजुट हो जाएं। 
 
शाह ने कहा कि 2019 में अगर हम प्रचंड बहुमत से जीतते हैं तब 2019 के बाद लम्बे समय तक पंचायत से संसद तक हम बने रहेंगे। उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा समेत विपक्षी दलों के साथ आने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सत्ता और स्वार्थ का गठबंधन है। एक बार तो मुकाबला होना ही था। ऐसे में भाजपा को विजय प्राप्त करनी ही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

भयावह हुआ दाना तूफान, एयरपोर्ट, स्कूल बंद, 190 ट्रेनें रद्द, 10 लाख लोगों को निकाला गया

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

આગળનો લેખ
Show comments