Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा उप्र में हारेगी तभी केंद्र की सत्ता से हटेगी : अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav
आजमगढ़ (उप्र) , शनिवार, 30 दिसंबर 2023 (01:29 IST)
Akhilesh Yadav's statement regarding Lok Sabha elections : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी हारेगी तो ही केंद्र की सत्ता से बाहर होगी।
 
सपा प्रमुख यादव ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी। समाजवादियों ने नारा दिया है ‘80 हराओ, भाजपा हटाओ’। समाजवादी पार्टी इसी नारे को लक्ष्य मानकर काम कर रही है।
 
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आरोप लगाया, भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है। जातीय जनगणना की विरोधी है। उन्होंने जोर देकर कहा, बिना जातीय जनगणना सामाजिक न्याय नहीं मिल सकता।
 
यादव ने कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए कहा, भाजपा सरकार का ‘जीरो टॉलरेंस’ ‘जीरो’ हो चुका है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

PM मोदी बोले, लोगों को नहीं चाहिए मिलीजुली सरकार, मैं भरोसा नहीं टूटने दूंगा...