Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

विमान ईंधन की कीमतों में 2 फीसदी की वृद्धि, वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 250 रुपए बढ़े

Webdunia
शुक्रवार, 1 अप्रैल 2022 (22:05 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बढ़ोतरी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) कीमतों में शुक्रवार को 2 फीसदी की वृद्धि की गई। इससे देशभर में एटीएफ के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं।

एटीएफ के दाम में इस साल सातवीं बार वृद्धि की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ के दाम 2,258.54 रुपए प्रति किलोलीटर यानी दो फीसदी की वृद्धि के साथ 1,12,924.83 रुपए प्रति किलोलीटर (112.92 प्रति लीटर) पर पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर, होटल और रेस्टोरेंट जैसे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा उपयोग में लाई जाने वाली एलपीजी की कीमत 249.50 रुपए बढ़ाई गई है। इसके साथ 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत अब 2,253 रुपए हो गई है।

घरेलू गैस के दाम में वृद्धि नहीं की गई है। इसके दाम 22 मार्च को 50 रुपए बढ़ाए गए थे जिसके साथ 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपए पर पहुंच गई। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में भी शुक्रवार को कोई वृद्धि नहीं की गई। हालांकि बीते 11 दिन में वाहन ईंधन के दाम 6.40 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।

इससे पहले, एटीएफ की कीमतों में 16 मार्च को अब तक की सर्वाधिक 18.3 फीसदी (17,135.63 रुपए प्रति किलोलीटर) बढ़ोतरी की गई थी। अब मुंबई में एटीएफ के दाम 111,690.61 रुपए प्रति किलोलीटर, कोलकाता में 117,353.71 रुपए प्रति किलोलीटर और चेन्नई में 116.583.71 रुपए प्रति किलोलीटर हैं।

एटीएफ की कीमतों में 2022 की शुरुआत से हर पखवाड़े वृद्धि हुई है। एक जनवरी से अभी तक एटीएफ की कीमतों में 38,902.92 किलोलीटर यानी लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। रूस के यूक्रेन पर हमले से आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने तथा दूसरी तरफ मांग बढ़ने से वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में तेजी आई है। इससे देश में ईंधन की कीमतें बढ़ी हैं।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

फिर मिली 70 से अधिक उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी

कमला हैरिस ने साधा ट्रंप पर निशाना, बताया राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य

अखिलेश ने राहुल के साथ अपनी तस्वीर की साझा, कहा- संविधान, आरक्षण और सौहार्द को बचाना है

चक्रवाती तूफान दाना की दहशत, 5 घंटे रहेंगे सबसे खतरनाक, सैकड़ों फ्लाइट और ट्रेनें रद्द

नशे का सौदा करने पहुचीं पूर्व विधायक सत्कार कौर, रंगे हाथों पकड़ी गईं, कांग्रेस की विधायक थीं, बाद में ज्‍वॉइन की बीजेपी

આગળનો લેખ
Show comments