Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

भारत में एआई कार्यक्रम डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में होगा मददगार

Webdunia
शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2023 (21:41 IST)
Artificial Intelligence Programme : देश का कृत्रिम मेधा कार्यक्रम भारत को 2026 तक 1000 अरब अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मददगार होगा। शुक्रवार को देश के कृत्रिम मेधा (AI) कार्यक्रम पर जारी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि रोबोटिक्स पर राष्ट्रीय रणनीति का मसौदा बहुवर्षीय भारत एआई कार्यक्रम का हिस्सा होगा।
 
उन्होंने कहा, इस कार्यक्रम के जरिए एआई देश को 1000 अरब डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने में मददगार बनेगा। मंत्री ने इससे पहले कहा था कि सरकार की योजना 2026 तक भारत को 1000 अरब अमेरिकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था बनाने की है।
 
उन्होंने कहा कि स्टार्टअप परिवेश का समर्थन करने के अलावा भारत का एआई कार्यक्रम देश में व्यापक कौशल, कंप्यूटर बुनियादी ढांचे के निर्माण आदि पर ध्यान केंद्रित करेगा। रिपोर्ट में घरेलू स्टार्टअप और शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी भारत डेटा सेट मंच बनाने की सिफारिश की गई है।
 
चंद्रशेखर ने कहा, भारत एआई कंप्यूटर मंच एक पीपीपी (सार्वजनिक निजी भागीदारी) परियोजना होगी, जो हमारे स्टार्टअप और शोधकर्ताओं के लिए पर्याप्त जीपीयू (ग्राफिकल प्रोसेस यूनिट) क्षमता तैयार करेगी।
 
उन्होंने कहा कि भारत डेटा सेट आंकड़ों का एक संग्रह होगा, जिसका उपयोग भारतीय शोधकर्ता और स्टार्टअप करेंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने रोबोटिक्स पर राष्ट्रीय रणनीति के लिए एक परामर्श पत्र जारी किया है। इस पर 31 अक्टूबर तक सुझाव दिए जा सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

चीन के साथ समझौते पर क्‍या बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

આગળનો લેખ
Show comments