Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

AAP की नजर अब गुजरात और हिमाचल पर, पंजाब की जीत ने बढ़ाया आत्मविश्वास

Webdunia
शुक्रवार, 11 मार्च 2022 (21:18 IST)
-हेतल करनाल
पंजाब में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी अरविन्द केजरीवाल का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। पंजाब की जीत के बाद अब आप की नजर इस साल के अंत में होने वाले गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर टिक गई है। दोनों ही राज्यों में पार्टी अपनी चुनौती पेश कर सकती है। 
 
2017 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में दूसरे नंबर पर आई आप ने इस बार 92 सीटें जीती हैं। वहीं सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस 18 सीटों पर सिमटकर रह गई है। इतना ही नहीं आप की आंधी में बड़े-बड़े दिग्ग्ज धराशायी हो गए। इनमें चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल जैसे बड़े नेता अपनी सीटें नहीं बचा पाए। 
 
इस जीत ने आप और उसके नेताओं के हौसले बुलंद कर दिए हैं साथ ही उनकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ गई हैं। पंजाब के नतीजों के बाद एक आप नेता कह भी चुके हैं 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी भाजपा के लिए चुनौती पेश करेगी। 
 
वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, गुजरात और हिमाचल प्रदेश मुख्य रूप से आप के रडार पर हैं। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने कहा कि फिलहाल हम यह नहीं कह रहे हैं कि हम गुजरात जीतेंगे, लेकिन मोदी के सत्ता में आने के बाद, राज्य में कुछ बदल गया है, जो पाटीदार आंदोलन, ऊना आंदोलन और 2017 में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से दिखाई देता है। लेकिन अब कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया है। आप पहले ही स्थानीय निकाय चुनाव में सूरत के पटेल बेल्ट में 27 सीटें जीतकर अपनी स्थिति मजबूत कर चुकी है। सौराष्ट्र में भी पार्टी की जड़ें मजबूत बताई जा रही हैं।

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि पंजाब की जीत दूसरे राज्यों में हमारे लिए संभावनाओं के दरवाजे खोलती है। हिमाचल जैसे राज्य में हम एक शुरुआत देख रहे हैं क्योंकि पंजाब ने हमारे अभियान को और अधिक विश्वसनीय बना दिया है। इस नेता का मानना है कि हालांकि यह अभी शुरुआत और जमीनी स्तर पर काफी करना बाकी है। 
खास बात यह है कि AAP की राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं नई नहीं हैं। 2013 में दिल्ली में 28 सीटें जीतने के बाद, पार्टी ने 2014 में 400 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। पार्टी ने चार सीटें जीती थीं और ये सभी सीटें पंजाब में थीं। AAP ने तब दिल्ली पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया और 2015 में बहुमत के साथ जीत हासिल की। 2019 में, पार्टी ने केवल 100 लोकसभा उम्मीदवारों को मैदान में उतारा।
 
सूत्रों के अनुसार, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि 2014 के चुनावों के साथ, हमने अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षाओं को स्पष्ट कर दिया, लेकिन इसे विपक्ष का समर्थन नहीं मिला। हमने लोगों को दिखाया कि आप जीत सकते हैं और काम कर सकते हैं। सबूत है कि लोग भरोसा करने को तैयार हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

वीडी शर्मा के बाद अब किसे मिलेगी मध्यप्रदेश भाजपा की कमान?

CM एकनाथ शिंदे के खिलाफ उद्धव ठाकरे का बड़ा दांव, केदार दिघे को दिया कोपरी पाचपाखड़ी टिकट

क्‍या है Cyclone Dana, क्‍या है इसका अर्थ और किसने रखा ये नाम?

मां जिंदा हो जाएगी इस उम्‍मीद में सड़कर कंकाल बनी लाश की पूजा कर रहा था बेटा, ये कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी

प्रियंका गांधी के रोड शो की भीड़ असली या फर्जी? भाजपा उम्मीदवार नव्या ने लगाया सनसनीखेज आरोप

આગળનો લેખ
Show comments