Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

रूसी सेना से छूटेंगे 50 भारतीय

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 (23:29 IST)
50 Indians to be released from Russian army : सरकार ने शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना में भर्ती करीब 50 भारतीयों ने वापस लौटने के लिए भारतीय दूतावास से अनुरोध किया है, जिस पर भारत एवं रूस सकारात्मक कोशिश कर रहे हैं।
ALSO READ: विदेश मंत्रालय का स्पष्‍टीकरण, भारत की मांग के बाद कई भारतीयों को रूसी सेना से किया कार्यमुक्त
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां नियमित ब्रीफिंग में इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम लगभग 50 भारतीय नागरिकों के बारे में जानते हैं, जो वर्तमान में रूसी सशस्त्र बलों में अपना रोजगार समाप्त करना चाहते हैं। ये ऐसे मामले हैं जहां व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्यों ने अपनी शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने में सहायता के लिए हमसे संपर्क किया है।
ALSO READ: रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती पर भड़का भारत, कार्रवाई की मांग
प्रवक्ता ने कहा कि भारत द्वारा शीर्ष नेतृत्व स्तर सहित विभिन्न स्तरों पर इस मुद्दे को उठाया गया है। प्रधानमंत्री ने अपनी हालिया रूस यात्रा के दौरान यह मामला उठाया था। रूसी पक्ष ने हमारे अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। दोनों पक्ष भारतीय नागरिकों की शीघ्र रिहाई के लिए काम कर रहे हैं। (एजेंसी/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

सचिन सावंत का कांग्रेस को झटका, क्यों नहीं लड़ना चाहते अंधेरी पश्चिम से चुनाव?

उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, 2 नए पेपर जुड़े

जम्मू कश्मीर में 10 महीनों में 52 आतंकी ढेर, जुलाई में सबसे ज्यादा आतंकी हमले

अमित शाह ने बताया, बंगाल में कैसे स्थापित होगी शांति?

बांद्रा में भगदड़ पर भड़के संजय राउत, रेल मंत्री को बताया हादसे का जिम्मेदार

આગળનો લેખ
Show comments