Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

21 जुलाई का दिन रहा सबसे अधिक गर्म दिन, यूरोपीय जलवायु एजेंसी सी3एस का आकलन

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 24 जुलाई 2024 (12:07 IST)
21 July the hottest day : 21 जुलाई को वैश्विक औसत तापमान (global average temperature) अपने उच्च स्तर 17.09 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और इसी के साथ ही कम से कम 84 वर्षों बाद 21 जुलाई पृथ्वी (Earth) का सबसे अधिक गर्म दिन था। यूरोपीय संघ की कॉपरनिकस जलवायु परिवर्तन सेवा (C3S)ने नई दिल्ली में यह जानकारी दी।
 
मासिक गर्मी रिकॉर्ड की एक श्रृंखला को देखें तो जून तक लगातार पिछले 12 महीने से हर माह वैश्विक तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच रहा है। पिछले वर्ष जून के बाद से हर महीने सबसे अधिक गर्मी का रिकॉर्ड रहा। सी3एस के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार कम से कम 1940 के बाद 21 जुलाई सबसे अधिक गर्म दिन था। यह 6 जुलाई 2023 के 17.08 डिग्री सेल्सियस तापमान के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया है।

ALSO READ: दुनियाभर में बढ़ा वैश्विक तापमान, जून माह अब तक का सबसे गर्म महीना दर्ज
 
जुलाई 2023 और पिछले सभी वर्षों के तापमान के बीच बड़ा अंतर है। जुलाई 2023 से पहले अगस्त 2016 में पृथ्वी का दैनिक औसत तापमान रिकॉर्ड 16.8 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि 3 जुलाई 2023 के बाद से 57 दिन ऐसे रहे हैं, जब तापमान पिछले रिकॉर्ड से अधिक रहा है। सी3एस के निदेशक कार्लो बूनटेंपो ने कहा कि पिछले 13 महीनों के तापमान और उससे पिछले रिकॉर्ड के बीच चौंकाने वाला अंतर है।

ALSO READ: Delhi Heatwave : तो बंजर रेगिस्तान बन जाएगी देश की राजधानी, भयंकर गर्मी पर हाईकोर्ट की तल्ख टिप्पणी
 
विश्लेषण से पता चलता है कि 2023 और 2024 में पिछले वर्षों की तुलना में वार्षिक अधिकतम दैनिक वैश्विक तापमान काफी अधिक रहा है। 2015 से 2024 तक 10 वर्ष उच्चतम दैनिक औसत तापमान वाले हैं। उत्तरी गोलार्द्ध की गर्मी के कारण वैश्विक औसत तापमान आमतौर पर जून के अंत और अगस्त की शुरुआत के बीच चरम पर होता है। उत्तरी गोलार्द्ध में भूमि का द्रव्यमान दक्षिणी गोलार्द्ध के महासागरों की तुलना में तेजी से गर्म होता है।
 
सी3एस के वैज्ञानिकों ने दैनिक वैश्विक तापमान में अचानक वृद्धि के लिए अंटार्कटिका के बड़े हिस्से में औसत से बहुत अधिक तापमान को जिम्मेदार ठहराया। यूरोपीय जलवायु एजेंसी ने कहा कि 2024 अब तक का सबसे गर्म वर्ष होगा या नहीं, यह काफी हद तक 'ला नीना' के विकास और इसकी तीव्रता पर निर्भर करता है। जलवायु विज्ञान गैर-लाभकारी संस्था बर्कले अर्थ ने पिछले सप्ताह अनुमान लगाया था कि 2024 में नया वार्षिक ताप रिकॉर्ड स्थापित होने की 92 प्रतिशत संभावना है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

बॉक्सर स्नेहा वर्मा ने इंदौर का नाम रोशन किया

આગળનો લેખ
Show comments