Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Farmer Protest : किसानों ने पराली में लगाई आग, हमले में 12 पुलिसकर्मी घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (23:21 IST)
Farmer Protest : न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर ‘दिल्ली कूच’ कर रहे किसानों ने बुधवार को हरियाणा के दातासिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर धान की पराली में मिर्चें डालकर आग लगा दी और तलवार, भालों व गंडासों से पुलिस बल पर हमला कर दिया जिसमें 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान उपद्रवियों ने धान की पराली में मिर्ची डालकर आग लगा दी और पुलिस जवानों पर हमला किया। उन्होंने बताया कि पराली के साथ जलती मिर्चों के तीखे धुएं तथा तीखी गंध से सुरक्षाबलों को काफी परेशानी हुई।
 
उन्होंने बताया कि कुछ आंदोलनकारियों ने तलवार, भालों व गंडासों से पुलिस पर हमला कर दिया जिसमें 12 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। कुमार ने बताया कि दो पुलिसकर्मियों को पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है।
ALSO READ: किसान आंदोलन फिर हुआ हिंसक, पुलिस कार्रवाई में 1 युवक की मौत, 2 दर्जन घायल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिनभर किसानों और पुलिस बल के बीच स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। किसानों ने ट्रैक्टर ट्रालियों को बख्तरबंद रूप दे रखा था और उनके पास बरछी भाले, गंडासे और लाठियां थीं। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए तसलों का प्रयोग किया। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments