Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

असम में इस साल बाढ़ से 117 लोगों की मौत, पूर्वोत्तर में हुईं भूस्खलन की 196 घटनाएं

असम में इस साल बाढ़ से 117 लोगों की मौत, पूर्वोत्तर में हुईं भूस्खलन की 196 घटनाएं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , बुधवार, 31 जुलाई 2024 (20:29 IST)
117 people died due to floods in Assam this year : सरकार ने बुधवार को संसद में कहा कि बाढ़ के कारण असम में पिछले 5 साल में कुल 880 लोगों की मौत हो गई जिनमें से 117 लोगों की मौत इस साल हुई है। वहीं इस साल अप्रैल-जुलाई के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में भूस्खलन की कुल 196 घटनाएं हुईं। 
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के लिखित जवाब में उच्च सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम सरकार से मिली जानकारी के अनुसार, 2019 से 27 जुलाई 2024 तक राज्य में विनाशकारी बाढ़ के कारण कुल 880 लोगों की मौत हो गई।
 
राय ने बताया कि इस साल अब तक 117 लोगों की मौत हुई जबकि 2023 में 65; 2022 में 278; 2021 में 73; 2020 में 190 और 2019 में 157 लोगों की मौत हो गई थी।
webdunia
पूर्वोत्तर में 7 वर्षों में भूस्खलन की 592 घटनाएं : सरकार ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि इस साल अप्रैल-जुलाई के दौरान पूर्वोत्तर क्षेत्र में भूस्खलन की कुल 196 घटनाएं हुईं, जो 2017 से दर्ज किए गए कुल भूस्खलन के कुल 592 घटनाओं की एक तिहाई है। भाजपा सांसद कामाख्या प्रसाद तासा के एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने अप्रैल, 2017 से जुलाई, 2024 के बीच पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में हुए भूस्खलन की 592 घटनाओं के आंकड़े एकत्र किए हैं, जिनसे जनजीवन और बुनियादी ढांचे पर असर पड़ा। (एजेंसियां)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Maharashtra : दुष्‍कर्म के बाद नाबालिग हुई गर्भवती, मामला दर्ज