Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

यू-ट्यूब स्टार लोगान पॉल हैं करोड़पति

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी
#माय हैशटैग
 
सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय वीडियो ब्लॉग (व्लॉग) बनाने वाले लोगान पॉल फिर विवादों में हैं। टीवी शो लॉ एंड ऑर्डर और स्टीचर्स में भूमिका करने वाले लोगान पॉल अपने आप में एक बड़े ब्रांड बन चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ इंटरनेट चैनलों से जो डील की है, वह विवादों में है। यू-ट्यूब पर उनका अपना ऑफिशियल चैनल है- लोगान पॉल व्लॉग्स जिसके करीब 45 लाख सब्सक्राइबर हैं।
 
 
अपने खुद के इंटरनेट चैनल और व्लॉग से लोगान पॉल अच्छी खासी कमाई करते हैं। दोनों से मिलकर उन्हें करीब डेढ़ करोड़ डॉलर साल की कमाई होती है। वे वीडियो ब्लॉगिंग करने वाले सबसे अमीर अभिनेता माने जाते हैं। उनके अक्सर अपने पड़ोसियों से झगड़े होते रहते हैं। डिज्नी चैनल वाले भी उनके कार्यक्रमों पर नोटिस भेजते रहते हैं।
 
2 महीने पहले उनका एक वीडियो 'सो कॉल्ड सुसाइड फॉरेस्ट' विवादों में आ गया था। इस वीडियो में लोगान पॉल और उनके दोस्त रात में जंगल में रुकते हैं और वहां के दिलचस्प वीडियो बनाकर शेयर करते हैं। जिस वीडियो पोस्ट के कारण पॉल विवाद में आए, उसका कारण यह है कि करीब 2 लाख लोगों ने एक ऑनलाइन याचिका यू-ट्यूब को भेजी जिसमें आरोप लगाया गया कि लोगान पॉल के वीडियो आपत्तिजनक हैं।
 
इसके बाद यू-ट्यूब ने लोगान पॉल पर रोक लगा दी। लोगान पॉल को इसके लिए माफी मांगनी पड़ी, उन्होंने लिखकर यू-ट्यूब को दिया कि यह गलती से हुआ, वे कभी किसी का मजाक नहीं उड़ाते, लेकिन यू-ट्यूब ने उनका माफीनामा ठंडे बस्ते में डाल दिया। करीब 1 महीने बाद पुनर्विचार हुआ और यू-ट्यूब पर लोगान पॉल की वापसी हो गई।
 
लोगान पॉल यू-ट्यूब के अलावा दूसरी वीडियो वेबसाइट पर भी अपने वीडियो शेयर करने लगे। पिछले महीने से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रखा और फिल्मों और टेलीविजन में काम करने लगे। अब वे हॉलीवुड की फिल्मों में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, उन्हें काम भी मिल रहा है।
 
1 अप्रैल 1995 को जन्मे लोगान पॉल ने 10 साल की उम्र से ही वीडियो फिल्में बनाना शुरू कर दिया था। हाईस्कूल करने के बाद उन्होंने कॉलेज में एडमिशन लिया और बाद में नाम वापस ले लिया। इसका कारण यह है कि जब उन्होंने कॉलेज में प्रवेश किया था, तब तक उनकी लोकप्रियता चरम पर पहुंच गई थी। फरवरी 2014 में यानी 4 साल पहले यू-ट्यूब पर उनके 31 लाख फॉलोअर थे। टि्वटर पर 1 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर करीब 3 लाख 61 हजार फॉलोअर थे।
 
अब इन दिनों वे जो वीडियो फेसबुक पर पोस्ट करते हैं, उसे लाखों लाइक्स तक मिले हैं। वाइन नामक चैनल पर उनका केवल 6 सेकंड का एक विज्ञापन वीडियो इतना लोकप्रिय हुआ कि उससे होने वाली आय ही लाखों डॉलर में थी। इस अकेले वीडियो को देखने वालों की संख्या 30 करोड़ पार गई।
 
12 सितंबर 2016 से लोगान पॉल हर रोज कम से कम एक वीडियो शेयर करते आ रहे हैं। विश्वस्तर की अनेक कंपनियां अपने विज्ञापनों के लिए उनसे संपर्क कर रही हैं जिनमें पेप्सी, एचबीओ और हेन्ज शामिल हैं। हाल ही में उनका एक म्यूजिक वीडियो भी सामने आया है जिसे बहुत से लोगों ने पसंद किया, लेकिन इसी के साथ उस पर फूहड़ होने का आरोप भी लगा। उन पर अभद्र और असंवेदनशील होने के आरोप भी लगते रहे हैं। कई बार उन्हें अपने वीडियो हटाने भी पड़े हैं।
 
लोगान पॉल कैलिफोर्निया में रहते हैं, जहां हॉलीवुड के कई जाने-माने सितारे भी रहते हैं। हाल ही में उन्होंने 48 लाख डॉलर (करीब 30 करोड़ रुपए) का एक शानदार महलनुमा मकान भी खरीदा है। वे अपने नाम के कपड़ों का ब्रांड भी बाजार में ला रहे हैं। लोगान पॉल की कुल संपत्ति 1 करोड़ 10 लाख डॉलर के करीब है और यह सारी संपत्ति उनकी खुद की कमाई हुई है। 'फोर्ब्स' पत्रिका में छपे लेख के अनुसार वे अपनी फेसबुक पोस्ट से डेढ़ लाख डॉलर तक कमा लेते हैं।

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

धनतेरस सजावट : ऐसे करें घर को इन खूबसूरत चीजों से डेकोरेट, आयेगी फेस्टिवल वाली फीलिंग

Diwali 2024 : कम समय में खूबसूरत और क्रिएटिव रंगोली बनाने के लिए फॉलो करें ये शानदार हैक्स

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

अपने बेटे को दीजिए ऐसे समृद्धशाली नाम जिनमें समाई है लक्ष्मी जी की कृपा

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

सभी देखें

नवीनतम

दिवाली के शुभ अवसर पर कैसे बनाएं नमकीन हेल्दी पोहा चिवड़ा, नोट करें रेसिपी

दीपावली पार्टी में दमकेंगी आपकी आंखें, इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें ये आई मेकअप टिप्स

diwali food : Crispy चकली कैसे बनाएं, पढ़ें दिवाली रेसिपी में

फेस्टिवल ग्लो के लिए आसान घरेलू उपाय, दीपावली पर दें त्वचा को इंस्टेंट रिफ्रेशिंग लुक

क्या आपको भी दिवाली की लाइट्स से होता है सिरदर्द! जानें मेंटल स्ट्रेस से बचने के तरीके

આગળનો લેખ
Show comments