Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

जापानियों से सीखें जिंदगी जीने के 7 तरीके, हमेशा खुश रहेंगे

ओवर थिंकिंग से बचने के 7 जापानी तरीके

WD Feature Desk
life tips and tricks: जीवन में सुख है तो दुख भी है। कभी सुख का पलड़ा भारी रहता है तो कभी दुख का। यह आप पर निर्भर करता है कि आप किसके पलड़े को भारी रखना चाहते हैं। जापानियों ने ये तकनीक सीख ली है। जापानी ओवर थिंकिंग छोड़कर खुश रहने के तरीके जानते हैं। तभी तो महिलाओं की औसत आयु 86  साल जबकि पुरुषों की 80 के आसपास है। उन्हीं के ओवर थिंकिंग को लेकर इन तरीकों में से 7 तरीके आप भी आजमाकर हर परिस्थिति में खुश रह सकते हैं।
ALSO READ: ये हैं भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट, जिंदगी में एक बार तो बनता है जाना
1. शोगनाई : इसका अर्थ है कि जो चीजें आपके नियंत्रण में नहीं है उसके लिए परेशान होना का कोई मतलब नहीं। उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। स्वीकार करके आगे बढ़ जाएं, उसके लिए अपना समय बर्बाद न करें। दूरदर्शी बनकर अच्छे अवसर का इंतजार करें। इस तकनीक से जीवन का संघर्ष कम होने लगता है या आप आसानी से उसका सामना करने में सक्षम हो जाते हैं।
 
2. शिरिन-योकू : भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ लोग परेशान हो जाते हैं, कुछ लोग इसे उबाऊ समझने लगते हैं और कुछ लोग थककर निराशा के गर्त में चले जाते हैं। रोज भागते हुए ऑफिस जाना और दौड़ते हुए घर आना। घर के जरूरी कार्य पेंडिंग होने लगते हैं। भागदौड़ उनके जीवन का उद्देश्य बन जाता है और वे उससे बाहर ही नहीं निकल पाते हैं। इससे बचने के लिए और रिफ्रेश होने के लिए अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर परिवार के साथ घूमने जाएं। प्राकृतिक नजारे देंखे। पहाड़ों को देखना, नदियों को महसूस करना, हरियाली के बीच रहना आपको रिलेक्स करेगा।
 
3. नेम्बुत्सु : यह भी एक शक्तिशाली तरीका है। अपनी सोच पर काबू पाने के लिए या ओवर थिंकिंग से बचने के लिए उन बातों से ध्यान हटाकर ध्यान करना चाहिए। भले ही 5 से 10 मिनट का मेडिटेशन हो। यह तकनीक आपको ओवर थिंकिंग से बचाकर दिमाग को शांत करेगी। आप आस-पास की बातों के प्रति सचेत रहेंगे।
 
4. जजेन : जजेन या काइज़ेन यह भी बौद्ध ध्यान की एक तकनीक है। इससे विचारों पर नियंत्रण करके दिमाग को शांत रखा जाता है। इसे अक्सर 'छोटे कदम' की अवधारणा से जोड़ा जाता। यानी छोटे छोटे सुधार जीवन को बेहतर बनाते हैं। यह बाद में बड़े परिवर्तन को प्रेरित करते हैं।
5. गमन: इस तकनीक से आप जीवन का सार सीखते हैं। इसमें यह सिखाया जाता है कि कठिन परिस्थिति में निराश होने के बजाए मजबूत और लचीला रूख अपनाकर समस्या को आसान समझकर उसका हल करान चाहिए। ऐसा करने पर आपका जीवन न सिर्फ आसान होगा, बल्कि आपको इसके आश्चर्यजनक परिणाम भी मिलेंगे।
 
6. वबी-सबी : यह तकनीक आपको जीवन में तालमेल बैठाने की शिक्षा देती है। जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। इससे घबराने की बजाए इनमें तालमेल बैठाना जरूरी है। जिसने भी यह तकनीक सीख ली, वह न सिर्फ ओवर थिंकिंग से बचाता है, बल्कि वह जीवन में खुश रहना भी सीख जाता है।
 
7. इकेबाना : यह तकनीक यह सिखाती है कि ओवर थिंकिंग से कैसे बचना और नकारात्मक विचार को कैसे दूर भगाना है। यदि आप किसी बात या समस्या को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं तो अपना ध्यान भटकाने की कोशिश करें। आप समस्या की बजाए समाधान के बारे में सोचें या कोई दूसरी बात सोचने लगें। ध्यान भटकाने के लिए आप अपनी पसंद के फूल खरीदें, उन्हें घर में सजाएं। कोई संगीत सुनें या मोटिवेशनल स्पीच भी सुन सकते हैं। इससे टेंशन दूर होगा और आपका दिमाग शांत रहेगा। शांत दिमाग ही समस्या का हल कर सकता है।
 
साभार : सोशल मीडिया

सम्बंधित जानकारी

सभी देखें

जरुर पढ़ें

इस Festive Season, इन DIY Ubtans के साथ घर पर आसानी से बनाएं अपनी स्किन को खूबसूरत

दिवाली पर कम मेहनत में चमकाएं काले पड़ चुके तांबे के बर्तन, आजमाएं ये 5 आसान ट्रिक्स

दिवाली पर खिड़की-दरवाजों को चमकाकर नए जैसा बना देंगे ये जबरदस्त Cleaning Hacks

जानिए सोने में निवेश के क्या हैं फायदे, दिवाली पर अच्छे इन्वेस्टमेंट के साथ और भी हैं कारण

दीपावली की तैयारियों के साथ घर और ऑफिस भी होगा आसानी से मैनेज, अपनाएं ये हेक्स

सभी देखें

नवीनतम

पपीते का ये हिस्सा जिसे बेकार समझकर फेंक देते हैं, फायदे जानकर आज से ही करने लगेंगे स्टोर

संत गोस्वामी तुलसीदास जी कौन थे, जानें उनका जीवन और 10 अमूल्य कथन

इस दिवाली बस इस एक ब्यूटी सीक्रेट से मिलेगा घर पर ही पार्लर से बढ़कर निखार

फ्यूजन फैशन : इस दिवाली साड़ी से बने लहंगे के साथ करें अपने आउटफिट की खास तैयारियां

दिवाली पर आपके घर की सुन्दरता में चार चांद लगा सकती हैं ये लाइट्स

આગળનો લેખ
Show comments