Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल गांधी देंगे बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व सांसद कुसमारिया कांग्रेस में होंगे शामिल!

विशेष प्रतिनिधि
बुधवार, 6 फ़रवरी 2019 (09:21 IST)
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश की सियासत में एक बार फिर बड़े नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। विधानसभा चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ने वाले पूर्व मंत्री रामकृष्ण कुसमारिया अब कांग्रेस का हाथ थामने की तैयारी में है।
 
आठ फरवरी को भोपाल में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने रामकृष्ण कुसमारिया कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान से ही रामकृष्ण कुसमारिया कांग्रेस नेताओं के संपर्क में है। बीजेपी से पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे रामकृष्ण कुसमारिया को कांग्रेस बुंदेलखंड की किसी सीट से लोकसभा चुनाव में उतार भी सकती है। इसको लेकर कांग्रेस में मंथन का दौर तेज हो गया है।
 
वहीं बुधवार को भोपाल में रामकृष्ण कुसमारिया के मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि रामकृष्ण कुसमारिया ने कांग्रेस के सामने जबलपुर, खजुराहो और दमोह लोकसभा सीटों में से किसी एक सीट से टिकट देने की मांग रखी है।
 
वहीं पिछले दिनों रामकृष्ण कुसमारिया ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर से भी मुलाकात की थी। बाबूलाल गौर पहले ही कह चुके हैं कि कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ने उनको भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले कुसमारिया के कांग्रेस में शामिल होने से बुंदेलखंड में बीजेपी को नुकसान उठाना पड़ सकता है। अगर जातिगत समीकरण की बात करें तो बुंदेलखंड के कर्मी वोट बैंक में रामकृष्ण कुसमारिया की अच्छी पकड़ मानी जाती है।
 
लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बुंदेलखंड में अपनी स्थिति मजबूत करना चाह रही है। इसके लिए पार्टी बीजेपी के बड़े नेताओं को शामिल कर बीजेपी पर मनोवैज्ञानिक तरीके से बढ़त लेना चाह रही है। वहीं बीजेपी के ही पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह लोधी की भी कांग्रेस में शामिल होने के अटकलें तेज है। बीजेपी के दोनों पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमारिया और चंद्रभान सिंह लोधी दोनों आठ फरवरी को भोपाल में राहुल गांधी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments