Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

22 जनवरी को मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की तैयारी, भाजपा चिंतन बैठक में लोकसभा चुनाव पर भी मंथन

विकास सिंह
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (21:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भाजपा ने अब लोकसभा चुनावों पर फोकस कर दिया है। गुरुवार को राजधानी भोपाल के बाहर एक निजी रिसॉर्ट में भाजपा की चिंतन बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति प मंथन किया गया। बैठक में लोकसभा चुनावों में सभी 29 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखने के साथ पिछले चुनावों में जीते हुए बूथों पर 10 फीसदी वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया।

बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करने के साथ विधानसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा भी की गई है। बैठक में अगामी 22 जनवरी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने के लिए अक्षत वितरण कार्यक्रम के साथ 22 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। चिंतन बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए माइक्रो प्लानिंग करने के साथ जीते हुए बूथों पर 10 फीसदी वोट शेयर बढाने पर चर्चा हुई।    

करीब तीन घंटे चली भाजपा चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री हितांनद, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, फग्गन सिंह कुलस्ते, महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया के साथ प्रदेश के दोनों डिप्टी सीएम और पार्टी  के प्रदेश पदाधिकारी शामिल हुए।
<>

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments