Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राहुल गांधी की भारत तोड़ो अन्याय यात्रा, भाजपा ने उठाया सवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जनवरी 2024 (20:42 IST)
BJP raised questions regarding Bharat Jodo Nyay Yatra : भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस की प्रस्तावित 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' को 'भारत तोड़ो अन्याय यात्रा' करार दिया और देश को एकजुट करने में कांग्रेस की भूमिका पर भी गुरुवार को सवाल उठाया। नड्डा ने कहा कि लोगों को गांधी से सवाल करना चाहिए कि कांग्रेस ने देश को एकजुट करने का काम कब किया था।
 
नड्डा ने यहां राज्य कार्यकारिणी की बैठक के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कांग्रेस अपनी फूट डालो और राज करो की राजनीति के लिए जानी जाती है और उसने देश को बांटने के लिए सब कुछ किया और अब अपने गलत कृत्यों को छिपाने के लिए एक यात्रा आयोजित कर रही है।
 
राहुल गांधी के नेतृत्व में यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। अरुणाचल प्रदेश में यात्रा का चरण 20 जनवरी को निर्धारित है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि कांग्रेस को अच्छी प्रकार से समझें। यह ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ नहीं बल्कि ‘भारत तोड़ो अन्याय यात्रा’ है। कांग्रेस पार्टी ने भारत को एकजुट कब किया? ऐसा कभी नहीं हुआ। कांग्रेस ने हमेशा भारत को तोड़ने, भारत को बर्बाद करने का काम किया है।
 
कांग्रेस केवल राजनीति करती है : नड्डा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति में रुचि रखती है और उसने मतदाताओं और राजनीति से हटकर कभी कुछ नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में राजनीति की संस्कृति को बदल दिया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस केवल राजनीति करती है, लेकिन हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्रनीति करते हैं।
 
नड्डा ने कहा कि हमारा नजरिया किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना है। नड्डा ने कहा कि राज्य के लोगों को गांधी से सवाल करना चाहिए कि कांग्रेस ने देश को एकजुट करने का काम कब किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति के नाम पर देश को बांटने की कोशिश की।
 
नड्डा ने सवाल किया, जब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में नारे लगे थे, तब कांग्रेस कहां थी? अगले दिन राहुल गांधी जेएनयू गए और छात्रों के पक्ष में खड़े हुए और कहा कि कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी। क्या वे भारत को तोड़ने की कोशिश नहीं कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने यह कहकर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के सभी लोगों का अपमान किया कि सभी मोदी चोर हैं।
 
राहुल गांधी से माफी की मांग : नड्डा ने राहुल गांधी से माफी की मांग करते हुए कहा, राहुल कृपया यह जानने के लिए देश का इतिहास पढ़ें कि आपके पूर्वजों ने देश को कैसे विभाजित किया था। चाहे वह 1984 के सिख विरोधी दंगे हों और शाह बानो मामला हो, मंडल आयोग हो, अनुच्छेद 356 के तहत आजादी के बाद से 90 बार निर्वाचित राज्य सरकारों को गिराना और बीआर आंबेडकर का अपमान करना हो।
 
उन्होंने कहा, क्या कोई हमें बता सकता है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच क्या समझौता है? क्या आप भारत को तोड़ने और कमजोर करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं? इन सबके बाद अब आप न्याय यात्रा लेकर आ रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (I.N.D.I.A.) की भी आलोचना की और आरोप लगाया कि इसका गठन काले धन और संबंधित पार्टियों के नेताओं के परिवारों की रक्षा के लिए किया गया है।
 
13.5 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया : उन्होंने कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन का एकमात्र उद्देश्य ‘परिवार’ और ‘संपत्ति’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें शामिल सभी नेताओं के खिलाफ केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, यह व्यक्तिगत लाभ के लिए बनाया गया गठबंधन है। इसका भारत से कोई लेना-देना नहीं है। नड्डा ने दावा किया, मोदी सरकार गरीबों, युवाओं, अन्नदाताओं (किसान) और नारी शक्ति के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी सरकार ने 13.5 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया है।
ALSO READ: Bilkis Bano केस को लेकर BJP पर भड़के राहुल गांधी, बोले फैसले ने बता दिया अपराधियों का संरक्षक कौन
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली गैर-भाजपा सरकारों ने पूर्वोत्तर भारत की अनदेखी की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वोत्तर को बहुत महत्व दिया है। उन्होंने इस क्षेत्र का 60 बार दौरा किया है। उन्होंने क्षेत्र में कई शांति समझौतों पर हस्ताक्षर करके 50 साल की हिंसा और अशांति को समाप्त कर दिया है।
ALSO READ: भारत जोड़ो न्याय यात्रा से लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के विकल्प बन पाएंगे राहुल गांधी?
उन्होंने कहा, यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम (उल्फा) से लेकर बोडो समझौते मुद्दे तक, सभी बड़े विवादों को प्रधानमंत्री मोदी के मजबूत नेतृत्व में सुलझाया गया है। पूर्वोत्तर भारत में उग्रवादियों ने अब शांति का रास्ता चुना है, वे मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं। नड्डा ने केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में लाने का आग्रह किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

जंग शुरू होने के बाद तेजी से घटी यूक्रेन की आबादी

LAC पर गश्त समझौता, चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

આગળનો લેખ
Show comments