Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

मध्यप्रदेश की 50 फीसदी आबादी वैक्सीनेटेड,बुधवार को महाभियान में लगभग 17 लाख लोगों को लगी सेकंड डोज

विकास सिंह
बुधवार, 17 नवंबर 2021 (23:32 IST)
भोपाल। कोरोना वैक्सीनेशन में मध्यप्रदेश ने एक और अहम पड़ाव पार कर लिया है। प्रदेश की वैक्सीनेशन के लिए पात्र आधी आबादी का पूर्ण वैक्सीनेशन यानि वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके है। प्रदेश के 18 वर्ष से अधिक आयु के अनुमानित 5 करोड़ 49 लाख व्यक्तियों में से 2 करोड़ 75 लाख 43 हजार 593 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं। वहीं अब तक प्रदेश की कुल पात्र आबादी में से 5 करोड़ 4 लाख 56 हजार 163 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है। अगर इन आंकड़ों फीसदी में देखा जाए तो प्रदेश की 91.8% लोगों को वैक्सीन का सिंगल डोज और 50.01 फीसदी लोगों को दोनों डोज लग चुके है। 
 
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के मुताबिक प्रदेश की पात्र आधी आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज देकर कोरोना महामारी का रक्षा-कवच दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 25 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगायेंगे।

वहीं बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान में प्रदेश में 8 बजे तक 16 लाख 83 हजार 301 टीके लगाये गये। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने जन-प्रतिनिधियों, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, स्कूली और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं और समाज के विभिन्न वर्गों के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा नागरिकों को टीकाकरण केन्द्र तक लाने के लिये प्रेरित करने के लिये आभार जताया है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

महाराष्ट्र चुनाव : NCP शरद की पहली लिस्ट जारी, अजित पवार के खिलाफ बारामती से भतीजे को टिकट

कबाड़ से केंद्र सरकार बनी मालामाल, 12 लाख फाइलों को बेच कमाए 100 करोड़ रुपए

Yuvraj Singh की कैंसर से जुड़ी संस्था के पोस्टर पर क्यों शुरू हुआ बवाल, संतरा कहे जाने पर छिड़ा विवाद

उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी और गृहमंत्री शाह से की मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा...

सिख दंगों के आरोपियों को बरी करने के फैसले को चुनौती, HC ने कहा बहुत देर हो गई, अब इजाजत नहीं

सभी देखें

नवीनतम

live : तट से टकराया चक्रवात दाना, ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश, भद्रक में तबाही

उत्तरकाशी में मस्जिद को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, 27 लोग घायल

Maharashtra : पुणे में पानी की टंकी गिरी, 5 श्रमिकों की मौत, 5 अन्य घायल

Cyclone Dana : चक्रवात दाना पर ISRO की नजर, जानिए क्या है अपडेट, कैसी है राज्यों की तैयारियां

भारत के 51वें CJI होंगे जस्टिस संजीव खन्ना, 11 नवंबर को लेंगे शपथ

આગળનો લેખ
Show comments