Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

पीयूष बबेले को प्रथम राष्ट्रीय पं. नेहरू शिखर सम्मान,राजस्थान सरकार के जवाहरलाल नेहरू साहित्य अकादमी ने दिया सम्मान

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (11:51 IST)
जयपुर: पं. जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी और जवाहर कला केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अकादमी के पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। भोपाल निवासी ख्यात लेखक पीयूष बबेले को अकादमी द्वारा अपने प्रथम राष्ट्रीय पुरस्कार पं. नेहरू शिखर सम्मान से सम्मानित किया गया। बबेले को सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र और ₹100000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। बबेले को यह सम्मान उनकी पुस्तक नेहरू मिथक और सत्य के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्री बबेले ने कहा कि देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए पंडित नेहरू की लोकतांत्रिक और राष्ट्रनिर्माण की विचारधारा की ज़रूरत है।
 
उनके साथ अकादमी की ओर से बाल साहित्य लेखन में विशेष योगदान देने के लिए 16 अन्य पुरस्कारों का वितरण व 9 सम्मान प्रदान किए गए। अकादमी की ओर से प्रकाशित ​बाल साहित्यकारों की 57 पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष डॉ. राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे वहीं कला संस्कृति विभाग की प्रमुख शासन सचिव डॉ. गायत्री राठौड़ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अकादमी के चेयरमैन इकराम राजस्थानी ने कहा कि अकादमी बचपन संवारने के कार्य कर रही है। बाल मेला, बाल फिल्म निर्माण, बाल साहित्य लेखन समेत बच्चों से जुड़े विभिन्न आयोजन अकादमी की ओर से करवाए जाएंगे।

कार्यक्रम के दौरान रंगायन के बाहर भोपाल की इकतारा संस्था की सहभागिता में पुस्तक व पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नौनिहाल के तहत अक्षत सोनी, हिमाक्षी सोनी ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। दिव्य दृष्टि बालकों ने भी गायन किया। वरिष्ठ साहित्यकार फारूक आफरीदी, प्रो. सतीश राय, अकादमी उपाध्यक्ष बुलाकी दास समेत अकादमी के पदाधिकारी, साहित्यकार व कला प्रेमी इस दौरान मौजूद रहे।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments