Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शिवराज के राज में MP विकास का पावर स्टेशन बना, बोले नितिन गडकरी, अभी विकास का ट्रेलर, सही फिल्म बाकी

शिवराज के राज में MP  विकास का पावर स्टेशन बना, बोले नितिन गडकरी, अभी विकास का ट्रेलर, सही फिल्म बाकी
webdunia

विकास सिंह

, बुधवार, 6 सितम्बर 2023 (16:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा विकास के मुद्दें पर चुनाव लड़ रही है। चुनाव से पहले भाजपा की ओर से निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा डबल इंजन की सरकार के विकास के मॉडल को जनता के सामने ले जा रही है। आज खंडवा से भाजपा की पांचवी जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि शिवराज के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास का पॉवर स्टेशन बना है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश का लगातार विकास हो रहा है। बीमारू राज्य का नाम बदलकर देश का एक विकसित ग्रोथ इंजन, विकास का पॉवर स्टेशनअगर मध्यप्रदेश हुआ है तो इसका श्रेय किसी व्यक्ति को है, तो प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को है। नितिन गडकरी ने कहा कि अभी तक जो विकास हुआ वो तो ट्रेलर था। सही फ़िल्म शुरू होना बाकी है।

खंडवा में जनआशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास का नया खाका खींचा है। भाजपा सरकार आने से पहले मध्यप्रदेश के हाल सभी ने देखे हैं। सड़कों पर इतने गड्ढे थे कि चलना मुश्किल था। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के कार्यकाल में मध्यप्रदेश की तस्वीर बदल गई है। इसका श्रेय प्रदेश की जनता को है, जिसने भारतीय जनता पार्टी को चुनकर हमें काम करने का मौका दिया। एक बार फिर जन आशीर्वाद यात्रा आपका आशीर्वाद मांगने आ रही है। मध्यप्रदेश को संपन्न, समृद्ध बनाने और हर वर्ग का कल्याण देने के लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद दीजिए, ये हमारा वादा है कि आपको नया मध्यप्रदेश देखने को मिलेगा।

वहीं इस मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा जो असम्भव को संभव कर दें, उनका नाम नितिन गडकरी है। मध्यप्रदेश की सड़कों को लेकर जब-जब गड़करी को अवगत कराया है, उन्होंने हमारी हर समस्या का निदान कराया है। आज जन आशीर्वाद यात्रा की शुरूआत हो रही है और बारिश का मौसम बन रहा है। अगर किसानों पर संकट आए तो घबराना नहीं, सरकार आपकी हर समस्या का निदान करेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने न सड़क दी, न बिजली और, न पानी दिया। कांग्रेस सिर्फ कहती हैं पर हम करके दिखाते हैं। हम पानी और कोयले से बिजली बना रहे हैं और खंडवा मध्यप्रदेश में बिजली का हब है। ओमकारेश्वर में सोलर प्लांट लगाकर हम सूरज से बिजली बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर गरीब को पक्का मकान देने का काम किया है। जिन लोगों के नाम इस योजना में छूट गए हैं, उन्हें भी आचार संहिता लगने से मुख्यमंत्री आवास योजना में शामिल किया जाएगा, उन्हें भी पक्के घर दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के चक्कर में बिलकुल भी नहीं आना है, क्योंकि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

CM शिवराज बोले, जन आशीर्वाद यात्रा पर पथराव के पीछे कांग्रेस का हाथ