Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिग्विजय सिंह पर भड़के वीडी शर्मा, कहा दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का लेते है टेंडर

दिग्विजय सिंह पर भड़के वीडी शर्मा, कहा दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का लेते है टेंडर
webdunia

विकास सिंह

, गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (19:36 IST)
मध्यप्रदेश की सियासत में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा आमने-सामने आ गए है। बैतूल में दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह फ्रॉड हैं और वो दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह को अप्रसांगिक और देशद्रोही नेता बता डाला।
 
वीडी शर्मा ने कहा कि जब वे विद्यार्थी परिषद में थे तब उन्होंने उन पर व्यापमं घोटाले में शामिल होने के आरोप लगाए थे। दिग्विजय सिंह खुद दलाली खाकर नेताओं को बदनाम करने का टेंडर लेते हैं। 
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैं क्या हूं, यह मेरा कार्यकर्ता तय करेगा, दिग्विजय सिंह जैसे देशद्रोही नहीं करेंगे। उन जैसे फ्रॉड व्यक्ति के वे जवाब नहीं देना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह के बारे में तो उनकी पार्टी के ही नेता उन्हें रेत माफिया और शराब माफिया कह चुके हैं। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे उमंग सिंघार ने उनके बारे में ऐसे ही आरोप लगाए थे।
 
आपको बता दें कि वीडी शर्मा पर निशाना साधते हुए दिग्विजय ने कहा था कि खनिज मंत्री के गृह क्षेत्र में अवैध रेत खनन हो रहा है जिसमे वीडी शर्मा का भी हिस्सा है। मैं वहां गया और मैंने सभी प्रमाण लोकायुक्त को दिए हैं। तब से उनकी हालत ये हो गई है कि भागे-भागे फिर रहे हैं और उन पर केस भी जल्दी रजिस्टर्ड हो जाने वाला है।
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोना 119 रुपए चमका, चांदी भी 745 रुपए उछली