Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

सरकार के खिलाफ किसानों के धरने में पहुंचे CM शिवराज, बोले किसानों की सहमति के बिना नहीं होगा जमीन का अधिग्रहण

विकास सिंह
मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (19:09 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मंगलवार को भोपाल में किसानों ने बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। राजधानी के एमवीएम ग्राउंड में भारतीय किसान संघ के बैनर तले हजारों की संख्या में किसान इक्ट्ठा हुए। किसान संघ के मंच से जब किसान संघ के नेता सरकार को कोस रहे थे तब अचानक से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कार्यक्रम स्थल पहुंच गए।

मुख्यमंत्री ने मंच से बड़ा एलान करते हुए कहा कि विका कार्यों के लिए भी अब किसान की मर्जी के बिना उनकी जमीन नहीं ली जाएगी। वहीं मुख्यमंत्री ने किसानों के डिफॉल्टर होने पर कहा कि प्रदेश में 15 महीने के लिए एक सरकार आई थी, जिसके झूठे वादे के कारण कई किसान डिफाल्टर हो गये। हमने तय किया है कि किसानों के ब्याज का पैसा हमारी सरकार भरवायेगी।

इसके साथ मुख्यमंत्री ने गन्ना किसानों के बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान करने का भी भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी मिल के मालिकों से बात करके किसानों की राशि के भुगतान के लिए उन्हें विवश करेंगे। इसके साथ प्रदेश में मुख्यमंत्री सड़क योजना फिर से प्रारंभ कर दी जायेगी और बलराम तालाब योजना के विषय में आपसे चर्चा करके निर्णय लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि एक जमाना था जब भिंड-मुरैना में नहर का पानी नहीं पहुंचता था। वहां नहरों को पक्की कर खेतों में पानी पहुंचाने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। जब सिंचाई का समय आता है, तो ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जलने की घटनाएं होती हैं। ऐसे स्थानों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर सिंचाई की सुविधाएं सुचारू की जायेंगी। राजस्व और बिजली से संबंधित जितनी समस्याएं हैं, उसके लिए गांवों में शिविर लगाकर आपकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा, ताकि आपको दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं प्रदेश की मण्डियों में बड़े तौल कांटे लगाये जायेंगे, ताकि तौल का कार्य तेजी से हो सके।

इससे पहले भारतीय किसान संघ के बैनर तले एमवीएम ग्राउंड में हजारों किसानों ने अपनी 18 सूत्रीय मंगों को लेकर धरना दिया। आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक और किसान संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में प्रमुख नीतिगत समस्यायों और मांगों पर सरकार को दो टूक चेतावनी दी गई। कार्यक्रम में इंदौर विकास प्रधिकरण को भंग करने की मांग भी मंच से वक्ताओं ने की। वहीं भारतीय किसान संघ के नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग को नहीं माना गया तो सरकार के मंत्रियों औऱ विधायकों को घेराव कर उन्हें चूड़ियों सौंपी जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

दीपोत्सव 2024 : 1100 वेदाचार्य करेंगे सरयू आरती, अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की होगी रामलीला, बनेंगे नए रिकॉर्ड

UP की सभी 9 सीटों पर SP लड़ेगी उपचुनाव, अखिलेश यादव का ऐलान

महाराष्ट्र : MVA के दलों में 85-85 सीट पर बनी बात, पढ़िए कहां फंसा है पेंच

Meerut : एनसीआर में पेट्रोल पंपों पर मिल रहा मिलावटी तेल, पेट्रोलियम पदार्थ के काले कारोबार का भंड़ाफोड़, 6 आरोपी पुलिस हिरासत में

Wayanad Election : प्रियंका गांधी ने घोषित की संपत्ति, जानिए कितनी अमीर हैं कांग्रेस महासचिव

આગળનો લેખ
Show comments