Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर मंत्रियों के साथ CM शिवराज का मंथन

आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर मंत्रियों के साथ CM शिवराज का मंथन
webdunia

विकास सिंह

, मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (09:40 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने मंत्रियों के साथ मैराथन बैठक करने जा रहे है। मुख्यमंत्री की आज होने वाली बैठक में सभी मंत्री आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को लेकर अपने विभाग का प्रेजेंटेशन देंगे। भोपाल के निकट कोलार डैम के पास किसी स्थान पर होने वाले इस मंथन मुख्यमंत्री मंत्रिसमूह के साथ आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के ड्राफ्ट पर मंथन करेंगे। मंत्रियों को बैठक के स्थान की जानकारी गूगल लोकेशन के माध्यम से दी गई है।
ALSO READ: कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस ‌में दिखे CM शिवराज के‌ तेवर, कटनी एसपी और ग्वालियर कमिश्नर पर गिरी गाज
बैठक में विभागीय मंत्री आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के ड्राफ्ट पर अपने विभाग का प्रेजेंटेशन देंगे और बताएंगे कि उनके विभाग ने क्या प्रगति की और आगामी रणनीति क्या है। बैठक के दौरान आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश ड्राफ्ट के सूक्ष्मकालीन,मध्यकालीन,दीर्घकालीन प्लान पर चर्चा की जाएगी।
ALSO READ: मध्यप्रदेश में बर्ड फ्लू पर सरकार का अलर्ट, पोल्ट्री फार्म की विशेष निगरानी के निर्देश
बैठक में जरुरत के अनुसार विषय से संबंधित एक्सपर्ट भी वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्येक मंत्री से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की परिकल्पना को साकार करने के लिए विभाग के प्रयासों पर विस्तृत चर्चा करेंगे। इसके पहले सोमवार को  हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉफ्रेंस मुख्यमंत्री अफसरों के साथ मैराथन आठ घंटे चर्चा कर चुके है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सेंट्रल विस्टा पर SC का फैसला आज, तय होगा नई संसद और दूसरी इमारतें बनेंगी या नहीं