Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

नीमच के बाद खरगोन में आदिवासी युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने थाने में की तोड़फोड़

नीमच के बाद खरगोन में आदिवासी युवक की मौत के बाद बवाल, भीड़ ने थाने में की तोड़फोड़
, मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (12:46 IST)
खरगोन। खरगोन जिले के बिस्टान में आदिवासी युवक की मौत के बाद मंगलवार सुबह बवाल मच गया। ग्रामीणों ने बिस्टान थाने पर पहुंचकर जमकर पथराव किया।
 
जानकारी के मुताबिक आक्रोशित भीड़ ने पथराव किया और वाहनों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस के वाहन को पलट दिया गया। खरगोन से अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में है। लोग पिछले दिनों लूट के मामले में गिरफ्तार एक आदिवासी युवक की मौत से आक्रोशित थे। 
 
इसी बात से नाराज मंगलवार की सुबह बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुषों ने जमकर उत्पात मचाकर बिस्टान थाने में पथराव कर दिया। थाने में मौजूद स्टाफ कर्मचारी जान बचाकर बाहर भागे। इस घटना में पुलिस जवान भी घायल हुए हैं।
webdunia
इसके बाद पुलिस बल ने आंसू गैस के गोले छोड़े और भीड़ को खदेड़ा। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व झगड़ी घाट पर लूट के मामले में पुलिस ने ग्राम खेरकुंडी के 12 लोगों को पकड़ा था। इनमें से एक आरोपी की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस थाने में प्रदर्शन किया। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। 
webdunia
उल्लेखनीय है कि हाल ही मध्यप्रदेश के ही नीमच जिले में कुछ असामाजिक तत्वों ने आदिवासी युवक कन्हैया को गाड़ी से बांधकर घसीटा था। उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इस घटना में युवक कन्हैया की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के आदिवासी इस घटना के विरोध में नीमच में बड़ी संख्या में जुटे थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Live Updates : लखनऊ में AIMIM प्रमुख ओवैसी का सवाल, सरकार बताए क्या आतंकी संगठन है तालिबान?