Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

शिवराज बोले, कोविड की कठिन परिस्थितियों के बावजूद अभूतपूर्व कार्य किया

Webdunia
सोमवार, 7 मार्च 2022 (21:28 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के मंत्र के अनुरूप कोविड-19 की कठिन परिस्थितियों में आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए जो कुछ किया गया है, वह अद्भुत और अभूतपूर्व है।

ALSO READ: 25 मार्च तक चलेगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, 9 मार्च को होगा पेश
 
चौहान विधानसभा में राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किए हैं। राज्यपाल ने इन गतिविधियों को अपने अभिभाषण में रेखांकित किया है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की कठिन तथा विपरीत परिस्थितियों में भी प्रदेश में वित्तीय खर्च में कमी नहीं आने दी गई। अधोसंरचना विकास के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक राशि खर्च की गई है। समाज के अलग-अलग वर्गों, विशेषकर कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है।

ALSO READ: 25 मार्च तक चलेगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र, 9 मार्च को होगा पेश
 
देश में पहली बार फसल बीमा योजना के 7 हजार 618 करोड़ रुपए किसानों के खातों में डाले गए हैं। साथ ही आरबीसी 6-4 में 3 हजार करोड़ रुपए पूर्व में किसानों को उपलब्ध कराए गए थे। फसलों के नुकसान के लिए 10.50 करोड़ से अधिक की राशि 49 लाख किसान परिवारों को उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में भी सहायता उपलब्ध कराई गई है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

सभी देखें

नवीनतम

Maharashtra Election : संजय सिंह बोले- महाराष्‍ट्र में AAP नहीं लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल करेंगे MVA के लिए प्रचार

शनिवार को 30 से ज्यादा उड़ानों में बम होने की मिली धमकी, दिल्‍ली में एक आरोपी गिरफ्तार

मप्र कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, नई टीम में इन्हें मिली जगह...

सरकार भविष्य के लिए तैयार कौशल प्रशिक्षण देने को प्रतिबद्ध : प्रधानमंत्री मोदी

अमेरिका ने अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निकाला, विशेष विमान से कराई वतन वापसी

આગળનો લેખ
Show comments