Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

BJP के 'कमीशन नाथ' कहने पर भड़के कमलनाथ, कहा चुनाव से 6 महीने पहले ही स्वीकार की हार

BJP के 'कमीशन नाथ' कहने पर भड़के कमलनाथ, कहा चुनाव से 6 महीने पहले ही स्वीकार की हार
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 20 मई 2023 (17:20 IST)
Madhya Pradesh Political News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक में चुनाव में सीधे कमलनाथ (Kamalnath) और उनकी 15 महीने की सरकार को टारगेट करने का मंत्री पार्टी के शीर्ष नेताओं ने पार्टी के नेताओं को दिया। चुनाव के दौरान भाजपा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे कमलनाथ को टारगेट करने के लिए उनकी 15 महीने की सरकार के कामकाज को चुनावी मुद्दा बनाएगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 15 महीने वाली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कमलनाथ ‘कमीशन नाथ’ की भूमिका में थे। कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश को लूटने का काम किया। जिन लोगों ने वल्लभ भवन को कमीशन खोरी और वसूली का अड्डा बना दिया था, ऐसे लोगों को भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे मध्यप्रदेश में 64 हजार बूथों पर एक्सपोज करने का काम करेगा।

वहीं कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस बेरोजगारी भत्ते की बात करती है, हम बेरोजगारी भत्ता नहीं काम सीखो और पैसा कमाओ की बात करते है। इसलिए सीखो कमाओ योजना शुरू की है। मुख्यमंत्री ने रोजगार के बारे में कांग्रेस को कठघरे में लेते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में तबादला उद्योग चल रहा था। इनके परिचितों के यहां आईटी की रेड भी पडी थी। हमने बच्चों की 64 लाख की फीस भरी है। किसानों का ब्याज माफ करके कांग्रेस के पाप उतार रहे है।

कमलनाथ का पलटवार-चुनाव से पहले भाजपा की घेराबंदी पर पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव से 6 महीने पहले ही हार स्वीकार कर ली हो। मुख्यमंत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता जनता के मुद्दों से पूरी तरह कट चुके हैं और कांग्रेस की जनहितैषी घोषणाओं से अपना संतुलन खो बैठे हैं। वे सब मिलकर सुबह शाम मुझे कोसने में लगे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश की सम्मानित जनता देख रही है कि भाजपा के नेता मुझे नहीं, मध्य प्रदेश के नव निर्माण के लिए की गई कमलनाथ की घोषणाओं को कोस रहे हैं।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के लोग महिलाओं के सम्मान में मिलने वाले ₹1500 को कोस रहे हैं। मध्यप्रदेश में मिलने वाले ₹500 के गैस सिलेंडर को कोस रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता को मिलने वाली 100 यूनिट मुफ्त बिजली को कोस रहे हैं। मध्य प्रदेश की जनता को मिलने वाली 200 यूनिट बिजली के बिल को कोस रहे हैं। सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन को कोस रहे हैं। किसानों के माफ होने वाले कर्ज को कोस रहे हैं।

भाजपा के लोग मध्य प्रदेश की 8.5 करोड़ से अधिक जनता के सुनहरे भविष्य को कोसने में लगे हैं। लेकिन याद रखिए कमलनाथ ने 44 साल मध्यप्रदेश की सेवा में बिताए हैं। इस सेवा के मार्ग में चाहे गालियां मिलें, चाहे पत्थर मिलें, चाहे अपशब्द मिलें, मैं सब स्वीकार कर लूंगा, लेकिन मध्यप्रदेश के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने दूंगा।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

विधानसभा चुनाव में BJP लोगों को याद दिलाएगी दिग्विजय सिंह का शासन काल, मोदी सरकार के 9 साल होने पर महाजनसंपर्क अभियान