Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

GST और नोटबंदी से लोगों को गंभीर समस्याएं हुईं : प्रियंका गांधी

Webdunia
सोमवार, 6 नवंबर 2023 (18:20 IST)
Madhya Pradesh Assembly elections 2023: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने सोमवार को आरोप लगाया कि जीएसटी (GST) और नोटबंदी ने छोटे व्यापारियों तथा अन्य नागरिकों को गंभीर रूप से परेशान किया है, इसके साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों के लिए होने वाले मतदान से पहले लोगों से उनकी पार्टी के वादों और उनके कार्यान्वयन के बारे में जागरूकता का स्तर बढ़ाने का आग्रह किया।
 
मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले के कुक्षी शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकारी इकाइयों (PSU) के निजीकरण समेत सरकार की आर्थिक नीतियों के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की।
 
उन्होंने कहा कि (केंद्र) सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों को बंद कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप भयंकर बेरोजगारी हुई है। इसके बाद उन्होंने नोटबंदी लागू किया और फिर जीएसटी थोप दिया। जीएसटी ने छोटे व्यापारियों सहित सभी को परेशान किया है, जिसके कारण महंगाई बढ़ी है।
 
उन्होंने दावा किया कि जीएसटी हर चीज पर लागू है जिसके कारण छोटे व्यापारियों को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके कारण भारी महंगाई और बेरोजगारी हुई है। लोगों को हर चीज पर जीएसटी देना पड़ता है, यहां तक कि त्योहारों के दौरान छोटी-छोटी चीजों पर भी।
 
बेरोजगारी को लेकर केन्द्र पी निशाना : केंद्र पर हमला करते हुए, प्रियंका ने आरोप लगाया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को मुफ्त में उद्योगपतियों को दिया जा रहा है, चाहे वह भेल, रेलवे, हवाई अड्डे, बंदरगाह आदि ही क्यों न हों, इस कार्रवाई से देश में बेरोजगारी पैदा हो रही है।
 
प्याज की बढ़ती कीमतों की ओर इशारा करते हुए, कांग्रेस नेता ने भीड़ से कहा कि एक समय प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी मजाक उड़ाते थे कि (बल्लेबाजी के दिग्गज) सचिन (तेंदुलकर) पहले शतक बनाएंगे या प्याज (100 रुपये प्रति किलोग्राम का)।
 
प्याज ने लगाया शतक : उन्होंने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि  अब विराट (कोहली जिन्होंने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्वकप मैच में शतक बनाया था) और प्याज दोनों ने शतक बनाए हैं। अब आपको क्या कहना है। प्रियंका ने सवाल किया कि सरकार ने आगामी विधानसभा चुनावों के कारण एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कम की हैं, लेकिन पिछले कई सालों से सत्ता में रहने के बावजूद उन्होंने पहले ऐसा नहीं किया।
 
उन्होंने पूछा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार ने अपने लंबे शासन के दौरान 22 हजार से अधिक घोषणाएं की, लेकिन क्या उन्होंने उनमें से 22 को भी पूरा किया है। कांग्रेस महासचिव ने लोगों से मतदान से पहले जागरूकता का स्तर बढ़ाने और स्वयं यह देखने को कहा कि क्या अन्य राज्यों में कांग्रेस सरकारों ने महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह, 500 रुपए में सिलेंडर और पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने जैसी चुनावी गारंटी लागू की है।
 
उन्होंने भीड़ से इन वादों के बारे में आश्वस्त होने के बाद आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को वोट देने के लिए कहा। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को मतों की गिनती होगी। (भाषा/वेबदुनिया) 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

सभी देखें

नवीनतम

राजस्थान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, जानिए किसे क्‍या मिला?

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को मिले विभाग, मध्य प्रदेश में अभी भी इंतजार

मोहन के मंत्री तय, 18 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार, 4 राज्य मंत्रियों ने ली शपथ

मिलान से मेवात आईं, अशोक गहलोत के मंत्री को दी पटखनी, कौन हैं नौक्षम चौधरी?

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा किस दिन लेंगे शपथ? तारीख आ गई सामने

આગળનો લેખ
Show comments