Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

10 किलो मुफ्त राशन से करोड़ों परिवार गरीबी से निकलेंगे बाहर : राहुल गांधी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 17 मई 2024 (20:31 IST)
Rahul Gandhi's statement regarding poor families : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी द्वारा 10 किलोग्राम मुफ्त राशन का जो वादा किया गया है उससे करोड़ों परिवार गरीबी से बाहर निकलेंगे और अर्थव्यवस्था को गति देंगे। राहुल गांधी ने दावा किया, नरेंद्र मोदी ने 20-25 अरबपति बनाए और ‘अडाणियों’ की सरकार चलाई, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे और ‘हिंदुस्तानियों’ की सरकार चलाएंगे।
ALSO READ: राहुल गांधी की डिबेट की चुनौती को BJP ने स्वीकारा, इस नेता का दिया नाम
मुफ्त राशन की मात्रा दोगुनी की जाएगी : लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की थी कि अगर विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की सरकार सत्ता में आती है तो भाजपा सरकार की ओर से गरीबों को दिए जा रहे मुफ्त राशन की मात्रा दोगुनी कर दी जाएगी।
ALSO READ: Lok Sabha election 2024 : PM मोदी या राहुल गांधी, दोनों में से कौन है ज्यादा अमीर, जानिए संपत्ति
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, देश के गरीब परिवारों के लिए कांग्रेस ने एक और बड़ा फैसला लिया है- हमारी सरकार आपको 5 नहीं 10 किलो राशन हर महीने मुफ्त देगी। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के दौरान हमने खाद्य सुरक्षा कानून के ज़रिए भोजन के अधिकार को कानूनी दर्जा दिया था, 10 किलो अनाज इसी कड़ी में अगला कदम होगा।
ALSO READ: राहुल गांधी ने इन 3 विपक्षी नेताओं पर साधा निशाना, बोले- इनका रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री मोदी के पास
हम करोड़ों लखपति बनाएंगे : उन्होंने कहा, 10 किलो राशन और 8500 रुपए महीने से शिक्षा और स्वरोज़गार को बढ़ावा मिलेगा और करोड़ों परिवार गरीबी से बाहर निकलकर देश की अर्थव्यवस्था को गति देंगे। राहुल गांधी ने दावा किया, नरेंद्र मोदी ने 20-25 अरबपति बनाए और ‘अडाणियों’ की सरकार चलाई, हम करोड़ों लखपति बनाएंगे और ‘हिंदुस्तानियों’ की सरकार चलाएंगे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

આગળનો લેખ
Show comments