Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

राजस्थान में गरजे PM मोदी, बोले- कांग्रेस ने देश को खोखला कर दिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 अप्रैल 2024 (16:01 IST)
Prime Minister Modi targets Congress in Rajasthan : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उसने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है।
ALSO READ: PM नरेंद्र मोदी ने बताया 2047 तक भारत कैसे बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी इकोनॉमी?
इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा : भीनमाल (जालोर) में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का दीमक फैलाकर देश को खोखला कर दिया और उनके इन्हीं पापों की सजा आज देश कांग्रेस को दे रहा है। मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की जो हालत हुई है, उसकी गुनहगार वह खुद है।
<

जालौर में उमड़ा ये जनसागर साफ संकेत है कि इंडी अलायंस के झूठे वादे पर मोदी की गारंटी भारी है। इस बार भी पूरा राजस्थान कमल खिलाने को तैयार है।https://t.co/KK4use1KHi

— Narendra Modi (@narendramodi) April 21, 2024 >
देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए : राजस्थान में पहले चरण के मतदान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, पहले चरण के मतदान में आधे राजस्थान ने कांग्रेस को बराबर सजा दी है। उनको बराबर सबक सिखाया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत राजस्थान ये जानता है कि कांग्रेस कभी भी मजबूत भारत बना ही नहीं सकती। देश को ऐसी कांग्रेस सरकार नहीं चाहिए। देश को 2014 के पहले जो हालात थे वो हालात वापस नहीं चाहिए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

50 बिलियन डॉलर लागत, 9 हजार कमरे, ये है दुनिया की सबसे बड़ी इमारत मुकाब

भाजपा का आरोप, प्रियंका गांधी ने नहीं दिया संपत्ति का पूरा विवरण

चाचा के खिलाफ लड़ना चुनौती, लेकिन मैं चिंतित नहीं : युगेंद्र पवार

कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकटों की अवैध बिक्री, ED ने मारे 13 जगह छापे

AAP का BJP पर बड़ा आरोप, रच रही है केजरीवाल की हत्या की साजिश

આગળનો લેખ
Show comments