Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Lok Sabha Election 2024 Results : रुझानों से अलग 543 में से अब तक कितनी सीटों पर घोषित हुए परिणाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 जून 2024 (15:43 IST)
lok sabha elections in india 2024 update : लोकसभा चुनाव में सभी सीटों के रूझान आने के बाद किसी भी अकेले दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। हालांकि सत्तारूढ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को (NDA) 289 सीटें मिल रही हैं, भारतीय जनता पार्टी को अपने कुछ मजबूत राज्यों में तगड़ा झटका लगा है लेकिन वे 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। कांग्रेस पिछले दो लोकसभा चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99 सीटों पर बढत हासिल करती दिख रही है।
लोकसभा की 543 में से अब तक चार सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं जिनमें से भाजपा को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली है। भाजपा 237 तथा कांग्रेस 98 सीटों पर आगे चल रही हैं। समाजवादी पार्टी तीसरी सबसे बडी पार्टी बनकर उभरी है और वह 36 सीटों पर आगे चल रही है। तृणमूल कांग्रेस 30 पर, द्रमुक 21, तेदेपा 16, जद यू 14 , शिव सेना (उद्धव ठाकरे) 11 , राकांपा (शरद पवार) 7 और लोकजन शक्ति (रामविलास ) 5, शिव सेना (शिंदे)5 और वाई एस आर कांग्रेस चार सीटों पर आगे हैं।
 
भाजपा को लगा करारा झटका : उत्तर प्रदेश में राम मंदिर की लहर पर सवार होकर 70 से अधिक सीटें जीतने वाली भाजपा को करारा झटका लगा है और पार्टी पिछली बार की 62 सीटों की तुलना में पार्टी केवल 34 सीटों पर बढत बना पाई है। एक बड़े और अप्रत्याशित उलट फेर में समाजवादी पार्टी 35 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही हैं। राजग की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल दो और अपना दल एक सीट पर बढत बनाये हुए है। बहुजन समाज पार्टी अभी तक किसी भी सीट पर बढत नहीं बना पाई है जबकि आजाद समाज पार्टी के दलित नेता चंद्रशेखर आजाद नगीना सीट पर आगे है।
 
विधानसभा चुनावों के रूझानों में राजग बड़ा उलट फेर करते हुए आंध्रप्रदेश और ओड़िशा में स्पष्ट बहुमत हांसिल करती दिख रही है। आंध्रप्रदेश में राजग के घटक दल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) ने 173 में से 133 सीटों पर निर्णायक बढत बना ली है जबकि राज्य में सत्तारूढ वाई एसआर कांग्रेस को केवल 14 सीटों पर बढ़त है। तेदेपा की सहयोगी भाजपा को सात और जनसेना पार्टी को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं। ओड़िशा में 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 79 सीटों के साथ सत्ता में आने का दावा पुख्ता कर लिया है। दशकों से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल को केवल 51 सीटों पर बढत मिल रही है। कांग्रेस 15 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर आगे है।

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

આગળનો લેખ
Show comments