Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

ममता ने जताई चुनाव परिणामों पर खुशी, कहा लोगों ने BJP के खिलाफ वोट दिया

टीएमसी ने कहा कि भाजपा नैतिक और राजनीतिक रूप से भी परास्त हुई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 4 जून 2024 (15:33 IST)
Mamata Banerjee happy: तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने मंगलवार को मतगणना के अब तक आए रुझानों पर खुशी जताते हुए कहा कि नतीजे राज्य में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार की 'जनहितैषी नीतियों' में लोगों की आस्था और भाजपा के खिलाफ निर्णायक जनादेश को दर्शाते हैं।

ALSO READ: Lok Sabha Election Results Live Commentary: लोकसभा चुनाव परिणाम 2024, रुझानों में भाजपा को नुकसान, NDA को बहुमत
 
निर्वाचन आयोग के दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार राज्य की 42 लोकसभा सीट में से 31 पर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे हैं, वहीं भाजपा उम्मीदवार 10 पर और कांग्रेस 1 पर आगे है। तृणमूल कांग्रेस प्रवक्ता शांतनु सेन ने कहा कि परिणाम राज्य में हमारी सुप्रीमो ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार की 'जनहितैषी नीतियों' में लोगों की आस्था को दर्शाते हैं। जनता ने भाजपा के खिलाफ इस निर्णायक जनादेश से बंगाल विरोधी ताकतों को हरा दिया है। परिणाम से यह भी साबित हुआ है कि 'एग्जिट पोल' भाजपा समर्थक मीडिया का तमाशा थे।

ALSO READ: मतगणना को लेकर विपक्ष की चिंताओं पर बीजेपी की प्रतिक्रिया, चुनाव आयोग क्या बोला
 
पिछले लोकसभा चुनाव (2019) में तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा ने 18 और कांग्रेस ने 2 पर जीत दर्ज की थी। पश्चिम बंगाल में रुझान आने के बाद उत्साहित तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए जश्न मनाना शुरू कर दिया और एक-दूसरे को 'हरा' गुलाल लगाया।
 
राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के प्रदर्शन को लेकर सेन ने कहा कि लोगों ने केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के अहंकार और कुशासन के खिलाफ मतदान किया है। उन्होंने कहा कि परिणाम दिखाते हैं कि भाजपा नैतिक रूप से और राजनीतिक रूप से भी परास्त हुई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

जरूर पढ़ें

Modi-Jinping Meeting : 5 साल बाद PM Modi-जिनपिंग मुलाकात, क्या LAC पर बन गई बात

जज साहब! पत्नी अश्लील वीडियो देखती है, मुझे हिजड़ा कहती है, फिर क्या आया कोर्ट का फैसला

कैसे देशभर में जान का दुश्मन बना Air Pollution का जहर, भारत में हर साल होती हैं इतनी मौतें!

नकली जज, नकली फैसले, 5 साल चली फर्जी कोर्ट, हड़पी 100 एकड़ जमीन, हे प्रभु, हे जगन्‍नाथ ये क्‍या हुआ?

लोगों को मिलेगी महंगाई से राहत, सरकार बेचेगी भारत ब्रांड के तहत सस्ती दाल

આગળનો લેખ
Show comments