Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, SAD से सीट शेयरिंग पर नहीं बनी बात

sunil jakhad

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 26 मार्च 2024 (11:48 IST)
Punjab Loksabha election 2024 : पंजाब में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच समझौता होते होते रह गया। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पार्टी राज्य में सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ेगी।
जाखड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडिया संदेश के द्वारा खुद इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब में सभी 13 सीटों पर अकेले ही लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है।
 
उन्होंने कहा कि लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक के बाद भाजपा ने यह चुनाव अकेले ही लड़ने का फैसला लिया है। 
इससे पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में भी पंजाब में सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी थी। इस तरह 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी दल अलग अलग ही चुनाव लड़ेंगे।
 
उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पंजाब में 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिरोमणी अकाली दल ने एक साथ चुनाव लड़ा था। भाजपा और शिअद दोनों ने 2-2 सीटों पर चुनाव लड़ा था।   
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

कांग्रेस नेताओं को महंगी पड़ी कंगना रनौत पर टिप्पणी, एक्शन में NCW