Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मेरठ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं अरुण गोविल

रामानंद सागर की रामायण में निभाई थी राम की भूमिका

arun govil

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 21 मार्च 2024 (11:06 IST)
Arun Gowil news in hindi : रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा अपनी तीसरी सूची में गोविल के नाम का एलान कर सकती है। योगी सरकार ने उन्हें अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समारोह में भी आमंत्रित किया था।
72 वर्षीय अरुण गोविल का जन्म मेरठ में ही हुआ था। वे रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान राम का ‍किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए। इस सीरियल के वर्षों बाद भी अरुण गोविल भगवान राम के किरदार से ही जाने जाते हैं।
 
फरवरी 2024 में रिलिज हुई आर्टिकल 370 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई थी।  इस फिल्म में पुलवामा घटना को दिखाया गया है। 
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 51 सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। जल्द ही 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान हो सकता है। कहा जा रहा है कि भाजपा यूपी में राजेंद्र अग्रवाल, वरूण गांधी, संघमित्रा मौर्य, वीके सिंह, बृजभूषण शरण सिंह समेत कई दिग्गजों के टिकट काट सकती है। 
 
मेरठ से भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल लगातार तीन बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं। हालांकि, पिछले चुनाव उन्होंने केवल 4729 वोटों से जीत हासिल की।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

संजय राउत ने नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से की, भाजपा ने किया पलटवार